बी प्राक के वीडियो सॉन्ग में काम करेंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, शेयर किया वीडियो
By वैशाली कुमारी | Published: September 10, 2021 09:07 AM2021-09-10T09:07:11+5:302021-09-10T10:50:57+5:30
बी प्राक के साथ अपनी रील और धमाके की घोषणा के बाद उनके फैंस में उत्सुकता काफी बढ़ गई है, प्रशंसक बेसब्री से अक्षरा और बी प्राक के नए मूजिक एल्बम का इंतजार कर रहे हैं।
तेरी मिट्टी में मिल जावा, फिलहाल, दिल तोड़ के हसती हो मेरा और फिलहाल टू जैसे गानों के चलते आजकल हर कोई सिंगर बी प्राक को जानता है उनके गाने गुनगुनाता है। आशिकों के लिए उनका दिल तोड़ के गाने का नया वर्जन मलहम की तरह है तो बिछड़ों के लिए उनका गाया गाना फिलहाल भी एक अच्छी यादों में लेे जाता है।
सिंगर बी प्राक लगातार नए गानों के साथ अपनी हिट गानों की फेहरिस्त लंबी करते जा रहे हैं। उनकी प्रसिद्धि का भोजपुरी इंडस्ट्री पर भी असर हुआ है और हाल ही में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगर बी प्राक के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कहा कि वह धमाका करने वाली हैं।
बॉस ओटीटी की पूर्व कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह शो से बाहर हो चुकी हैं, भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर में फैंस का खूब प्यार मिला था। शो के दौरान उन्हें उनके फैंस के संदेश मिलते रहते थे लिहाजा शो से वापस आने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगर बी प्राक के साथ एक वीडियो शेयर किया है, और लिखा की वो धमाका करने वाली हैं। अक्षरा सिंह ने बी प्राक के साथ उनके गाने पर एक रील भी बनाई।
अक्षरा सिंह की इस वीडियो को अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा लाईक मिल चुके हैं। इस रील में अक्षरा सिंह बी प्राक के साथ उनके गाने फिलहाल 2 पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं जिसमें उनकी अदाकारी चार चांद लगा रही है। वीडियो देख बी प्राक ने कमेंट किया 'जय हो' वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बी प्राक के साथ अपनी रील और धमाके की घोषणा के बाद उनके फैंस में उत्सुकता काफी बढ़ गई है, प्रशंसक बेसब्री से अक्षरा और बी प्राक के नए मूजिक एल्बम का इंतजार कर रहे हैं। भोजीवुड के कई सितारों ने अक्षरा सिंह को उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाए दी है।