लाइव न्यूज़ :

'भारत' स्टार सलमान खान ने कैटरीना कैफ संग 'सुपर डांसर चैप्टर 3' के मंच पर यूं किया प्रमोशन, देखें Photos

By ललित कुमार | Updated: May 28, 2019 12:38 IST

सलमान खान और कैटरीना कैफ की यह फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर 5 जून 2019 को रिलीज होगी।

Open in App

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' अगले महीने 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है। सलमान और कैटरीना फिल्म को प्रमोटे करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं, इसी दौरान दोनों स्टार्स टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' के मंच पर फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। सलमान ने कैटरीना संग इस शो के मंच पर बच्चों के साथ खूब मस्ती की।  'सुपर डांसर चैप्टर 3' के सेट से सलमान और कैटरीना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

'भारत' प्रमोशन के समय सलमान और कैटरीना दोनों ही काफी अच्छे मूड में दिखे और दोनों ने शो के जज अनुराग बसु, शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ ढेर सारी तस्वीरें भी क्लिक कराईं। कैटरीना प्रमोशन के समय पीले रंग की साड़ी में नजर आईं, वहीं सलमान रिप्ड डेनिम जीन्स और ब्लैक जैकेट के साथ टी-शर्ट में दिखे। दोनों स्टार्स का लुक काफी आकर्षक रहा। 

बता दें इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा  दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का इंतजार दर्शक और फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक के कई किरदार देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। अली इससे पहले सलमान की 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफभारतशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस