बेटा अपने घर पर ध्यान दो, केएल राहुल की प्रशंसा पर सुनील शेट्टी को यूजर ने किया ट्रोल तो अभिनेता दिया ये जवाब
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 20, 2022 10:02 AM2022-04-20T10:02:13+5:302022-04-20T10:12:59+5:30
केएल राहुल के मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ने पर सुनील शेट्टी ने उनकी प्रशंसा की थी जिसको लेकर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की...
IPL 2022: फिल्म स्टार सुनील शेट्टी ने एक ट्रोल के करारा जवाब दिया है। दरअसल आईपीएल 2022 के 20वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को हार का सामना करना पड़ा था। टीम के कप्तान केएल राहुल को मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट द्वारा प्रीमियर बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया गया था।
गौरतलब है कि राहुल की टीम का समर्थन करने बॉलीवुड सितारे सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी भी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि राहुल ने टूर्नामेंट के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। राहुल के शतक जड़ने के बाद सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की। इस बात को लेकर एक ट्रोल ने सुनील शेट्टी को निशाने पर लिया। हालांकि सुनील शेट्टी ने ट्रोल को उसी के लहजे में जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया।
ट्रोल ने कहा कि आप अगली बार आप पहुंच गए थे इसलिए वो आउट हो गया था। इस बार आपके घर से कोई नहीं दिखा इसलिए वह 100 मार दिया। ट्रोल के इस बात पर सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए लिखा- बेटा अपने घर पर ध्यान दो!!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के उप कप्तान के.एल.राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अथिया और राहुल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के कहा गया है कि के.एल.राहुल और आथिया इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा वक्त तक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने तय किया है कि वह शादी करने जा रहे हैं. ये एक विंटर वेडिंग होगी.