टीआरपी में दूरदर्शन का जलवा बरकरार, श्रीकृष्णा बना नंबर 1-जानें टॉप 5 की लिस्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 5, 2020 03:38 PM2020-06-05T15:38:31+5:302020-06-05T15:38:31+5:30
इस बार भी टीआरपी में दूरदर्शन पहले नंबर पर है। खास बात है कि इस बार की रिपोर्ट में टीआरपी के मामले में दंगल चैनल पर प्रसारित होने वाला शो बाबा ऐसे वर ढूढों को काफी अच्छी बढ़त मिली है
टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। जिनको देखने के लिए उनके बीच जमकर उत्सुकता भी देखी जाती है। इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है।
ऐसे में टीआरपी के खेल के कारण हर के शो में जबरदस्त तड़के भी लगाए जाते हैं। बीएआरसी ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है। इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं। आइए जानतें हैं क्या कहती है टीआरपी लिस्ट-
श्रीकृष्णा
दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा श्री कृष्णा पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह सीरियल भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्रीकृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी।इस सीरियल को एक बार फिर से फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।
बाबा ऐसो वर ढूंढो
'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल ने टीआरपी में जबरदस्त उछाल मारी है। यह शो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। यह शो दंगल पर प्रसारित हो रहा है।
शनिदेव
तीसरे नंबर पर है महिमा शनि देव की। इसमें दया शंकर पांडे ने शनि भगवान का रोल प्ले किया। 'महिमा शनि देव की' को सागर आर्ट्स ने बनाया था। इस शो को भी एक बार फिर से काफी प्यार मिल रहा है।
महाभारत
चौथे नंबर पर इस बार 'महाभारत' सीरियल ने एंट्री मारी है। ये सिद्धार्थ कुमार तिवारी की 'महाभारत' है, जिसे स्टार प्लस पर दोबारा प्रसारित किया जा रहा है।
रामायण
पांचवे नंबर पर 'रामायण' सीरियल है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। इसमें गुरमीत चौधरी राम और देबीना बनर्जी सीता बनीं थीं।