लाइव न्यूज़ :

बांग्ला एक्टर सुसोवन सोनू रॉय बचपन में संघर्ष करके आज लिख रहे हैं सफलता की इबारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2022 20:30 IST

बांग्ला एक्टर सुसोवन सोनू रॉय बांग्ला टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए तब से संघर्ष कर रहे हैं, जब उनकी उम्र महज पांच साल की थी। सोचिए जिंदगी के न जाने कितने इम्तिहान से गुजर कर आज की तारीख में सुसोवन ने खुद के दम पर अपना मुकाम बनाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबांग्ला एक्टर सुसोवन सोनू रॉय ने जिंदगी का संघर्ष मजह पांच साल की उम्र में शुरू कर दिया थासुसोवन का हौसला बुलंद था, इसलिए मां ने उनके सपनों को खुले आसमान में उड़ने की पूरी छूट दीमां से प्रेरणा पाकर रॉय ने जिद को जुनून बना लिया और आज सफलता की नई इबारत को गढ़ रहे हैं

कोलकाता: सफलता यूं ही नहीं मिलती, उसके लिए कीमत चुकानी पड़ती है। कभी बचपन तो कभी जवानी को दांव पर लगाना पड़ता है। उम्र जब खेलने की थी, सुसोवन सोनू रॉय मां के साथ जिंदगी का संघर्ष कर रहे थे और वो भी महज पांच साल की उम्र में। सोचिए जिंदगी के न जाने कितने इम्तिहान से गुजर कर सुसोवन सोनू राय ने खुद का मुकाम बनाया है। 

जिंदगी में अभाव था, जेब तंगहाल थी लेकिन हौसला बुलंद था और यही कारण था कि मां ने उनके सपनों को पंख लगाकर खुले आसमान में उड़ने से कभी नहीं रोका। वो मां ही थी, जिनकी प्रेरणा से रॉय ने जिद को जुनून बना लिया। पास में कुछ न होते हुए भी लड़ते रहे अपने मुकाम के लिए और आज वो सफलता की नई इबारत को गढ़ रहे हैं।

मां चाहती थी रॉय सिंगर बने लेकिन रॉय की किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था। सुसोवन सोनू रॉय सिंगिंग की बजाय डांस को ज्यादा पसंद करते थे क्योंकि वो बचपन से काबिल डांसर थे। डांस के प्रति लगाव के कारण वो धीरे-धीरे एक्टिंग की ओर मुड़े और आज बांग्ला टीवी इंडस्ट्री के काबिल एक्टरों में उनको शुमार किया जाता है।

सुसोवन सोनू रॉय को पहचान और शोहरत मिली आकाश आठ चैनल के सीरियल "आनंदमयी मां" से, जिसमें उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। उसके बाद रॉय ने स्टार जलसा चैनल के धारावाहिक "मोहर" में अभिनय किया और "मोहर" के माध्यम से उन्हें स्टार जलसा चैनल के धारावाहिक "कोरपाखी" में काम किया।

उसके बाद सुसोवन सोनू रॉय को मौका मिला ज़ी बांग्ला चैनल के धारावाहिक "जमुना ढाकी" में एक्टिंग करने का, जिसमें अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बना ली। उसके बाद रॉय को फिर स्टार जलसा चैनल के एक धारावाहिक "तितली" में काम करने का मौका मिला। "तितली" में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और "खेलाघोर" धारावाहिक में भी उन्होंने अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया।

आज के दौर में सुसोवन सोनू रॉय बांग्ला टीवी इंडस्ट्री में एक पॉपुलर नाम हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर शोहरत की बुलंदियों को छू रहे सुसोवन सोनू रॉय टीवी इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं और एक से बढ़कर एक धारावाहिक में काम कर रहे हैं, जिनसे बांग्ला दर्शक न केवल प्रभावित हैं बल्कि आज के समय में पश्चिम बंगाल के हर घर में रॉय के नाम और काम की चर्चा हो रही है।  

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर