'बाहुबली' एक्टर मधु प्रकाश दहेज मांगने के आरोप में हुए गिरफ्तार, वाइफ ने दो दिन पहले की थी आत्महत्या
By मेघना वर्मा | Published: August 8, 2019 10:36 AM2019-08-08T10:36:30+5:302019-08-08T10:36:30+5:30
मधु और भारती ने साल 2015 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों साथ में हैदराबाद की पंचवटी कॉलोनी में रहा करते थे।
टीवी एक्टर मधु प्रकाश की वाइफ भारती ने दो दिन पहले 6 अगस्त को खुदखुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस लगातार छान-बीन कर रही थी। अब खबर है कि मधु को दहेज के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मधु की वाइफ भारती के मां-बाप की शिकायत पर एक्टर को हिरासत में लिया गया है। भारती के मां-बाप ने उसकी खुदखुशी करने का आरोप मधु पर लगाया है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोरट्स की मानें तो भारती के घरवालों ने पुलिस स्टेशन में मधु के खिलाफ, भारती के शोषण और दहेज मांगने को लेकर शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने इसके खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है और मधु को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें भारती एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। बीते मंगलवार यानी 6 अगस्त को भारती का शव उन्हीं के घर में पाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार मधु और भारती ने साल 2015 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों साथ में हैदराबाद की पंचवटी कॉलोनी में रहा करते थे। खबरों की मानें तो मधु और भारती के बीच अक्सर मधु के देर से घर आने को लेकर झगड़ा होता था। वहीं भारती को मधु पर शक था कि उनका अफेयर किसी को-स्टार के साथ चल रहा है।
मंगलवार सुबह मधु ने भारती से कहा कि वो जिम जा रहे हैं उसके बाद वहीं से शूट के लिए निखल जाएंगे। इसके बाद भारती ने उन्हें फोन करके कहा कि वो तुरंत घर लौट आएं वरना वो आत्महत्या कर लेंगी। एक्टर ने इस चेतावनी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद करीब शाम साढ़े सात बजे जब वह घर पहुंचे तो भारती को अपने घर के पंखे से लटकते पाया।
पुलिस अभी केस की जांच में लगी है। मधु के स्टेटमेंट को भी उन्होंने दर्ज किया है। वहीं भारती की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ओसामिना जनरल हॉस्पिटल भेज दिया है। मधु ने कई टीवी सीरीयल्स के साथ एसएस राजमौली और प्रभास की बाहुबली फिल्म भी की है।