आयुष्मान खुराना 'Anek' संग बिग स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार, जानिए किस डेट को रिलीज होगी फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Published: February 2, 2022 04:29 PM2022-02-02T16:29:12+5:302022-02-02T16:53:01+5:30

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म "अनेक" को नई रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

AYUSHMANN KHURRANA ANEK NEW RELEASE DATE LOCKED | आयुष्मान खुराना 'Anek' संग बिग स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार, जानिए किस डेट को रिलीज होगी फिल्म

आयुष्मान खुराना 'Anek' संग बिग स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार, जानिए किस डेट को रिलीज होगी फिल्म

Highlightsसामने आई आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म "अनेक" की रिलीज डेटतरण आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी हैफिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अक्सर ही अपनी दमदार एक्टिंग व सिंगिंग के लिए फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी क्रम में एक्टर एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, आयुष्मान खुराना की नई फिल्म "अनेक" जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दरअसल, खुराना की ये फिल्म 13 मई 2022 को बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होने को तैयार है। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। 

बता दें कि आयुष्मान खुराना ने खुद फिल्म "अनेक" को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "जीतेगा कौन? हिंदुस्तान" वहीं, एक्टर के पोस्ट को फैंस के साथ कई सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। वहीं, यह फिल्म भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्‍स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। पहले फिल्म को 31 मार्च 2022 को रिलीज करना था, लेकिन अब रिलीज डेट को बढ़ाकर 13 मई 2022 कर दिया गया है।

वहीं, आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ आयुष्मान के परफॉर्मेंस की दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों ने भी तारीफ की है। इसके अलावा अनुभव सिन्हा की ‘अनेक’ और ‘डॉक्टर जी’ में नजर आने वाले हैं।

Web Title: AYUSHMANN KHURRANA ANEK NEW RELEASE DATE LOCKED

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे