लाइव न्यूज़ :

गायक नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे आतिफ असलम, पढ़ें B'Day Boy के कुछ दिलचस्प किस्से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2018 11:47 IST

अपनी जादुई आवाज से लोगों को मदहोश कर देने वाले गायक आतिफ असलम पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले कलाकारों में भारत के अंदर के बेहद लोकप्रिय कलाकार हैं।

Open in App

मुंबई(12 मार्च): अपनी जादुई आवाज से लोगों को मदहोश कर देने वाले गायक आतिफ असलम पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले कलाकारों में भारत के अंदर के बेहद लोकप्रिय कलाकार हैं। आतिफ का जन्म वजीराबाद, पंजाब पाकिस्तान में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में हुआ था। आतिफ ने किम्बरले हॉल स्कूल, लाहौर में बालवाड़ी में और बाकी की पढ़ाई रावलपिंडी से उन्होंने की। 1995 में वो वापस लाहौर लौट आए और वहां पढ़ाई की। उन्होंने कम्प्यूटर साइंस (बीसी) में अपनी बैचलर की डिग्री ली। लेकिन उस समय किसी को नहीं पता था कि आतिफ कुछ और करने वाले हैं। आतिफ पाकिस्तान से लेकर हिन्दुस्तान तक में हजारों दिलों पर राज करते हैं, उन्होंने बॉलीवुड में एक से एक खूबसूरत गानों को अपनी आवाज से सजाया है।

क्रिकेटर था आतिफ को बनना

आतिफ जब पढ़ाई कर रहे थे  उस समय क्रिकेट खेलते थे और संगीत से कोई लेना देना उनका नहीं था। कहते हैं आतिफ  नुसरत फतेह अली खान और आबिदा परवीन के हमेशा से फैन थे लेकिन उनका पहला प्यार क्रिकेट के लिए था। उस सम आतिफ का सपना था कि वह पाक की ओर अंतराष्ट्रीय मैच खेलें। वह एक तेज गेंदबाज थे और उन्होंने राष्ट्रीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के परीक्षण के लिए चुने जाने में मदद की। उस समय उनके मैच को देखकर हर किसी को लगता था कि वह एक बेहतरीन क्रिकेटर बनेंगे।

यूं थामा संगीत का दामन

कॉलेज के दौरान अपने दोस्तों को गाता देख आतिफ का भी दिल गानें की ओर हुआ और वहां वो गिटारवादक और युवा संगीतकार गौहर मुमताज से मिले। जिसके बाद इन दोनों ने कई रेस्तरां  में अपने गाने के जल्वे बिखेरे। उसी दौरान इन्होंने एक बैंड बनाया जिसके नाम जल रखा। इस बैंड ने अपना पहला गाना 'आदत' एक गोदाम में शूट किया। कुछ ही हफ्तों में ये गाना सभी पाकिस्तानी म्यूजिक वेबसाइट पर लोकप्रिय हो गया और ऑनलाइन वायरल हो गया। जिसके साथ ही संगीत की दुनिया में आतिफ की की नई शुरुआत हुई और धीमें धीमें वह एक चमकता सितारा बन गए।

अभिनय मे भी आजमाया हाथ

क्रिकेट और गायिकी के अलावा उन्होंने अभिनय में भी अपनो योगदान दिया है। उन्होंने साल 2011 में फिल्म बोल में काम किया था, हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन आतिफ के काम को पाकिस्तान सिने की ओर से जमकर पसंद किया गया था।

सुनें कुछ खास गानें

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस