केएल राहुल को रोमांटिक अंदाज में अथिया शेट्टी ने किया B'day विश, प्यार में डूबा नजर आया कपल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 18, 2020 03:54 PM2020-04-18T15:54:20+5:302020-04-18T15:54:20+5:30
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। केएल राहुल का आज (18 अप्रैल) जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने खास तरह से उन्हें विश किया है।
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के डेट करने की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। केएल राहुल आज यानि 18 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में अथिया ने केएल राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस फोटो में दोनों का प्यार भरा अंदाज नजर आया है।
आथिया ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह राहुल के कंधे पर हाथ और अपना चेहरा रखकर हंस रही हैं, वहीं राहुल मुस्कुरा रहे हैं। यह सेल्फी राहुल ने ही खींची है। अथिया की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।
आथिया शेट्टी ने यह सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा है- हैप्पी बर्थडे, माई पर्सन। इंस्टाग्राम पर आथिया को 23 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में ये फोटो फैंस को भा गई है। फोटो को चंद समय में ही 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल गए हैं। दोनों की फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लाइक दिया है।
खबरों की मानें आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को फरवरी 2019 से डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर सीरियस है। राहुल और आथिया अक्सर एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं।
कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी को केएल राहुल पसंद हैं। साथ ही एक्ट्रेस इन दिनों खाना बनान सीख रही हैं। हाल ही मे सुनील शेट्टी ने कहा था कि अथिया मुझे हर एक बात बताती है। केएल के बारे में भी हमने बात की है। मुझे उन दोनों के रिश्ते को लेकर कोई परेशानी नहीं है। दोनों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं।