क्रिकेटर केएल राहुल संग दिखी अथिया शेट्टी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
By वैशाली कुमारी | Published: December 4, 2021 11:41 AM2021-12-04T11:41:40+5:302021-12-04T11:44:19+5:30
अथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने नवंबर के महीने में अपने रिलेशनशिप को एक पोस्ट के माध्यम से आधिकारिक बना दिया था। एक महीने बाद इस कपल को आगामी फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान अपनी पहली रेड कारपेट इवेंट में देखा गया।
बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने नवंबर के महीने में अपने रिलेशनशिप को एक पोस्ट के माध्यम से आधिकारिक बना दिया था। एक महीने बाद इस कपल को आगामी फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान अपनी पहली रेड कारपेट इवेंट में देखा गया।
स्क्रीनिंग के लिए जाने से पहले अथिया और राहुल ने फोटोस क्लिक करवाई । क्रिकेटर केएल राहुल ने काले रंग की टीशर्ट के साथ भूरे रंग का सूट पहना था। वहीं अभिनेत्री ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही तड़प के कास्ट तारा सुतारिया, अथिया के भाई अहान ने भी फोटो खिंचवाने के लिए पोज दिए।
तड़प फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें तारा सुतारिया, कुमुद मिश्रा और सौरव शुक्ला भी हैं। यह कैसे इंसान की कहानी है जो प्यार से निराश हो जाता है और बदला लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। साजिद नाडियावाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने निर्माण और मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी।