लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: दर्द में भी शूटिंग करने वाले आशुतोष गोवरिकर कभी थे एक्टर, पढ़ें- बॉलीवुड में उनका सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 15, 2019 11:24 IST

Ashutosh Gowariker Birthday Special: आशुतोष गोविरकर का जन्म 15 फरवरी 1965 को नई दिल्ली में हुआ था।

Open in App

बॉलीवुड के  निर्देशक,निर्माता ,पटकथा लेखक आशुतोष गोविरकर का जन्मदिन हैं। आशुतोष हमेशा से ही सिनेमा में अपनी अलग ही फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनय से करियर की शुरुआत करने वाले आशुतोष आज बॉलीवुड का चमकता सितारा हैं। आशुतोष गोविरकर का जन्म 15 फरवरी 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक गोविरकर और माँ का नाम किशोरी गोविरकर है। जीवन के शुरुआती संघर्ष को उन्होंने दिल्ली में ही झेला।  

एक्टर की एक्टिंग

हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता केतन मेहता की फिल्म होली से उन्होंने अपने करियर की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई टेलीविजन कमर्शियल शोज में भी काम किया।   लेकिन साथ में वह फिल्मों में भी अभिनय करते रहे। शाहरुख खान की फिल्म कभी हां कभी ना में भी उन्होंने अभिनय किया था। लेकिन जब एक्टिंग में वह कोई खास कमाल नहीं कर पाए तो फिर उन्होंने निर्देशन में हाथ अजमाया जिसके बाद उन्होंने कभी फिर पलटकर नहीं देखा।

निर्देशन की शुरुआत

आशुतोष ने साल 1993 में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा जिसके बाद उन्होंने फिल्म पहला नशा निर्देशित की। 2001 में आई फिल्म लगान ने उनको सही पहचान दिलवाई। फिल्म आजादी के ऊपर बनी थी। फिल्म को जमकर सराहना मिली। उसके बाद साल 2004 में गोविरकर ने स्वदेश फिल्म निर्देशित की।  2008 में उन्होंने ऐतिहासिक फिल्म जोधा-अकबर का निर्देशन की।

जब दर्द में भी की फिल्म

 बॉलीवुड की एतिहासिक फिल्म लगान की शूटिंग के दौरान आशुतोष को अचानक कमर में दर्द हो गया। डॉक्टर ने बताया कि आशुतोष को स्लिप डिस्क की परेशानी हो गई है। उन्होंने हिदायत दी कि कम से कम एक महीने वह बेडरेस्ट पर रहें। उस समय उनकी हालत देखते हुए  यू निट ने फैसला किया कि फिल्म की शूटिंग करीब एक महीने के लिए रोक दी जाए। लेकिन आशुतोष ने किसी की बात नहीं मानी  और आशुतोष गोवारिकर ने पूरे एक महीने खाट पर बैठकर, लेटकर लगान की शूटिंग की। इस दौरान जो सीन फिल्माया गया वह क्रिकेट मैच का सीन था। जो कि काफी मजेदार था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।

बेस्ट फ़िल्में 

उनकी प्रसिद्ध फिल्में पहला नशा , बाजी , लगान , स्वदेश , जोधा अकबर , व्हाट्स योर राशि  और मोहन जोदड़ो  हैं। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस