राहुल गांधी ने कहा-महाराष्ट्र में हम डिसीजन मेकर नहीं..तो फिल्ममेकर ने साधा निशाना- सरकार में रहकर क्या....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 27, 2020 11:41 AM2020-05-27T11:41:52+5:302020-05-27T12:11:32+5:30

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

ashoke pandit target rahul gandhi | राहुल गांधी ने कहा-महाराष्ट्र में हम डिसीजन मेकर नहीं..तो फिल्ममेकर ने साधा निशाना- सरकार में रहकर क्या....

राहलु गांधी पर अशोक पंडित ने साधा निशाना (फाइल फोटो)

Highlightsअशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में राहुल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा है कि महाराष्ट्र में हम डिसीजन मेकर नहीं हम केवल सरकार का सपोर्ट कर रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर लोगों के तरह तरह के कमेंट सामने आए हैं। अब इस बयान पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी टिप्पणी की है।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनपर निशाना साधा और कहा कि फिर सरकार में क्या झक मार रहे हो। दरअसल मंगलवार को राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम महाराष्ट्र में सरकार को समर्थन दे रहे हैं। लेकिन हम वहां महत्वपूर्ण फैसले नहीं ले सकते। हम की-डिसीजन मेकर नहीं हैं।

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

अशोक ने ट्वीट करके लिखा है कि हम महाराष्ट्र में प्रमुख निर्णय निर्माता नहीं हैं।तो फिर सरकार में रहकर झक मार रहे हो या फिर सरकार सरकार खेल रहे हो ! अशोक के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल ने कहा कि लॉकडाउन का मकसद फेल हो चुका है, देश इसके नतीजे भुगत रहा है। राहुल ने कहा कि चार फेज के लॉकडाउन के बाद भी वे नतीजे नहीं मिले जिनकी उम्मीद प्रधानमंत्री कर रहे थे।

Web Title: ashoke pandit target rahul gandhi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे