देवेंद्र फड़नवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने लिखा- पार्टी में लोगों को चाणक्य की जरूरत होती है, संजय राउत की नहीं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 23, 2019 09:56 AM2019-11-23T09:56:10+5:302019-11-23T10:16:32+5:30

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन शनिवार (23 नवंबर) को सुबह हुआ। देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

ashoke pandit reaction on bjp make government in maharash | देवेंद्र फड़नवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने लिखा- पार्टी में लोगों को चाणक्य की जरूरत होती है, संजय राउत की नहीं...

देवेंद्र फड़नवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने लिखा- पार्टी में लोगों को चाणक्य की जरूरत होती है, संजय राउत की नहीं...

Highlightsफिल्म निर्माता अशोक पंडित बेवाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय वक्त करते रहते हैं।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित बेवाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।  वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय वक्त करते रहते हैं। आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजीते के करीब एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रातोंरात बड़ा उलटफेर कर दिया है। शनिवार सुबह देवेंद्र फडवीस ने महराष्ट्र में दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है। ऐसे में महाराष्ट्र में हुए इतने बड़े राजनीतिक उलटफेर पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित का रिएक्शन आया है।

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन शनिवार (23 नवंबर) को सुबह हुआ। देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने राजभवन में सुबह सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में अशोक ने ट्वीट करते संजय राउत पर निशाना साधा है।

अशोक पंडित ने सबसे पहले बीजेपी को बधाई दी है। इसके बाद उन्होंने लिखा है किदेवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने के लिए और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर दिल से शुभकामनाएं। यह साबित करता है कि राजनीति में परिपक्वता कितनी जरूरी है। अपनी पार्टी में लोगों को चाणक्य की जरूरत होती है, संजय राउत की नहीं



यह भी खबर आई है कि अजित पवार एनसीपी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं और एनसीपी का कोई भी फैसला शरद पवार की सहमति के बिना नहीं लिया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।

Web Title: ashoke pandit reaction on bjp make government in maharash

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे