अशोक पंडित ने 370 को लेकर राहुल गांधी की लगाई क्लास, कहा- राज पाठ छीन जाने के बाद पगला गए हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 27, 2019 02:58 PM2019-08-27T14:58:15+5:302019-08-27T14:58:15+5:30

अशोक पंडित ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आर्टिकल 370 के मुद्दे पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।

Ashok Pandit started Rahul Gandhi's class on 370 | अशोक पंडित ने 370 को लेकर राहुल गांधी की लगाई क्लास, कहा- राज पाठ छीन जाने के बाद पगला गए हैं

अशोक पंडित ने 370 को लेकर राहुल गांधी की लगाई क्लास, कहा- राज पाठ छीन जाने के बाद पगला गए हैं

फिल्म निर्माता अशोक पंडित बेवाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।  वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय वक्त करते रहते हैं। अब अशोक ने हाल ही में मायावती के ट्वीट का जवाब दिया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

अशोक पंडित 370 पर सरकार की तारीफ कर चुके हैं। वह आए दिन राहुल गांधी पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। अब धारा 370 को लेकर राहुल गांधी पर अशोक ने निशाना साधा है।

हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 दिन पहले 9 विपक्षी नेताओं के साथ कश्मीर दौरे पर गए थे, लेकिन उनको श्रीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली लौटा दिया गया था। श्रीनगर से लौटने के बाद राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस-कॉन्फ्रेंस की और कश्मीर के हालात को बर्बर बताया। जो टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले 370 हटने के बाद से बताते हैं। इसी बात पर आशोक ने ट्वीट किया है।

अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि काश यह समझ राहुल गांधी और उसके टुकड़े टुकड़े गैंग में होती ! राज पाठ छीन जाने के बाद पगला गए हैं और पाकिस्तान की पैरवी करने लग गए।


राहुल गांधी के कश्मीर यात्रा पर मायावती ने ट्वीट किया था जैसाकि विदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से धारा 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे। इसी खास वजह से बीएसपी ने संसद में इस धारा को हटाये जाने का समर्थन किया।
 

Web Title: Ashok Pandit started Rahul Gandhi's class on 370

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे