मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रोड्यूसर ने ली चुटकी, कहा- सबसे ज्यादा घोटाला...

By मेघना वर्मा | Published: September 26, 2019 04:00 PM2019-09-26T16:00:42+5:302019-09-26T16:00:42+5:30

डॉ . मनमोहन सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है।

ashok pandit say on wish Birthday wish to Manmohan Singh | मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रोड्यूसर ने ली चुटकी, कहा- सबसे ज्यादा घोटाला...

मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रोड्यूसर ने ली चुटकी, कहा- सबसे ज्यादा घोटाला...

Highlightsमनमोहन सिंह का आज 87 वां जन्मदिन मना रहे है। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह का आज 87 वां जन्मदिन मना रहे है। पूरा देश इस समय उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वे जाने माने अर्थशास्त्री हैं और 10 वर्षो तक कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें देश में आर्थिक सुधार लाने वाले वित्त मंत्री के रूप में भी जाना जाता है।

जहां इस मौके पर पूरा देश उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है वहीं बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन पर तंज कसा है। अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जब मैं मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहा हूं मगर मैं ये नहीं भूल सकता कि अपने ही कार्यकाल में सबसे ज्यादा स्कैम होने दिए हैं।'

अशोक पंडित ने अपने इस पोस्ट के साथ कांग्रेस का बनाया हुआ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उनको जन्मदिन की बधाई दी गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह तड़के बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है। 

बता दें डॉ. सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। डॉ .सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है। मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से साल 1957 में प्रथम श्रेणी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। 

साल 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की थी। वहीं, वह पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के टीचर भी रहे हैं।

Web Title: ashok pandit say on wish Birthday wish to Manmohan Singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे