आशा भोसले के बेटे आनंद दुबई में चक्कर खाकर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती, गायिका कर रहीं देखभाल
By अनिल शर्मा | Published: April 16, 2022 03:04 PM2022-04-16T15:04:32+5:302022-04-16T15:11:23+5:30
रिपोर्ट के अनुसार आशो भोसले के बेटे चक्कर आने के कारण वह जमीन पर गिर गए जिसके बाद उन्हें कुछ चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
दुबईः महान गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले को चक्कर खाकर गिरने के बाद दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें कुछ चोट भी आई है। आंनद को पहले आईसीयू में रखा गया था लेकिन अब उन्हें सामान्य कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आशो भोसले के बेटे चक्कर आने के कारण वह जमीन पर गिर गए जिसके बाद उन्हें कुछ चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के वक्त आशा दुबई में ही थीं। वह अपने बेटे की देखभाल के लिए वहीं रहेगी। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस खबर ने मंगेशकर और भोंसले परिवारों को एक बड़ा झटका दिया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
आनंद आशा के दूसरे बेटे हैं। उन्होंने व्यवसाय और फिल्म निर्देशन का अध्ययन किया है। महान गायिका ने 2015 में अपने बड़े बेटे हेमंत को कैंसर से खो दिया था। विकिपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बेटी वर्षा की भी 2012 में मृत्यु हो गई क्योंकि उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। गणपतराव भोसले के साथ आशा के ये बच्चे थे। बाद में आशा ने आरडी बर्मन से शादी कर ली थी।