Article 15 Movie Review:समाज में जाति के भेदभाव को आइना दिखाती है आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 27, 2019 10:57 AM2019-06-27T10:57:52+5:302019-06-27T10:57:52+5:30

आयुष्मान खुराना स्टारर आर्टिकल 15 का रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर बनी है, जो आपको साचने पर मजबूर कर देगी।

article 15 movie review ayushmann khurrana starrer | Article 15 Movie Review:समाज में जाति के भेदभाव को आइना दिखाती है आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'

Article 15 Movie Review:समाज में जाति के भेदभाव को आइना दिखाती है आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'

Highlightsअभिनव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म काबिले तारीफ है।फिल्म में ईशा तलवार, सयानी गुप्ता और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकर भी अहम रोल में है।

 फिल्म – आर्टिकल 15
सितारे –आयुष्मान खुराना, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद ज़ीशान
निर्देशक – अनुभव सिन्हा
स्टार -3/5

आयुष्मान खुराना स्टारर आर्टिकल 15 का रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर बनी है, जो आपको साचने पर मजबूर कर देगी। हर समाज में फैली विचार धारा पर गहरा प्रहार कर रही है। अभिनव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म काबिले तारीफ है।फिल्म में ईशा तलवार, सयानी गुप्ता और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकर भी अहम रोल में है। फिल्म में जाति के भेदभाव के मुद्दे को उठाया गया है। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म-

फिल्म की कहानी

उत्तर प्रदेश के लालगाँव में अप्पर पुलिस अधीक्षक के पद पर आयपीएस अफसर अयान रंजन (आयुष्मान खुराना) की नियुक्ति होती है। गाँव से अचानक 3 लड़कियां लापता हो जाती हैं। जिनमे से दो की लाश मिलती है। जैसे-जैसे अपराध की गुत्थी खुलती जाती है भारतीय वर्ण व्यवस्था की सच्चाई उजागर होती जाती है। जो अयान रंजन के लिए अपराध से बड़ी चुनौती साबित होती है।

 अयान लड़कियों की मौत की सच्चाई के काफ़ी करीब होता है लेकिन उस पर दबाव बनाया जाता है।अयान इस केस को सुलझाने में जुट जाता है पर उसकी राह मुश्किलों से भरी हुई होती है। इसके अलावा वह गांव के लोगों की विचारधारा बदलने की कोशिश भी करता है। फिल्म एक गंभीर मुद्दे पर आधारित होने के बावजूद भी काफी मनोरंजन करती है। अयान लोगों की सोच के बीच किस तरह से केस को सुलझाता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

एक्टिंग

एक्टिंग की बात की जाए को आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है। मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद ज़ीशान जैसे कलाकारों ने भी अच्छी एक्टिंग पेश की है। बाकी के कलाकारों को भी अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है।

निर्देशन

 अनुभव सिन्हा ने 'आर्टिकल 15' से पहले 'मुल्क' जैसी गंभीर फिल्म दर्शकों के सामने पेश की  थी। 'आर्टिकल 15' में भी उनका निर्देशन बेहतरीन है। एक गंभीर मुद्दे को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया है।

Web Title: article 15 movie review ayushmann khurrana starrer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे