अरशद वारसी ने इस खास अंदाज में पाकिस्तान को किया ट्रोल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक सकेंगे फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 10, 2019 08:28 AM2019-09-10T08:28:36+5:302019-09-10T08:28:36+5:30

हाल ही में अरशद वारसी ने पाकिस्तान को चिढ़ाने वाला एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छा गया है।

arshad warsi share a full video for pakistan | अरशद वारसी ने इस खास अंदाज में पाकिस्तान को किया ट्रोल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक सकेंगे फैंस

अरशद वारसी ने इस खास अंदाज में पाकिस्तान को किया ट्रोल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक सकेंगे फैंस

Highlightsवर्कफंट की बात करें तो हाल ही में अरशद टोटल धमाल में नजर आए थे। अपनी कॉमेडी से फैंस को गुदगुदाने वाले अरशद वारसी का चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है।

अपनी कॉमेडी से फैंस को गुदगुदाने वाले अरशद वारसी का चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। हाल ही में अरशद ने अपने ही अंदाज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखकर भारतीय फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।वहीं, पाकिस्तानी इससे नाराज होने वाले हैं।

अरशद ने अपने पोस्ट के जरिए पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया है।दरअसल पाकिस्तान के एक मिनिस्टर ने भारत के लैंडर 'विक्रम' की लैंडिंग को लेकर मजाक उड़ाया था। जिसके बाद अब अरशद ने पाकिस्तान की मजाक उड़ाई है।

एक खास तरह का वीडियो एक्टर ने अपने ट्विटर पोज पर शेयर किया है। जिसमें कुछ लोग आकाश में रॉकेट जैसे से दिखने वाले गुब्बारे को उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं और खुशी से चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का ही है।वीडियो को शेयर करते हुए अरशद ने लिखा हैं, मुझे नहीं पता था कि पाकिस्तान ने भी एक रॉकेट लॉन्च किया था।

अरशद का ये अंदाज फैंस को जमकर पसंद आया है। हर कोई अरशद के इस अंदाज में अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आए हैं। अरशद ऐसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं।

वर्कफंट की बात करें तो हाल ही में अरशद टोटल धमाल में नजर आए थे। फिल्म एक मल्टी स्टारर थी। फिल्म में अरशद के अलावा  अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी भी नजर आए थे।

Web Title: arshad warsi share a full video for pakistan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे