यह है अर्जुन रामपाल के बेबी बॉय का नाम, शेयर किया इमोशनल मैसेज

By मेघना वर्मा | Published: July 28, 2019 04:53 PM2019-07-28T16:53:19+5:302019-07-28T16:53:19+5:30

कुछ दिनों पहले अर्जुन रामपाल ने भी न्यू बॉर्न बेबी के साथ फोटो शेयर की थी। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे थे।

arjun rampal reveals the name of his newborn baby | यह है अर्जुन रामपाल के बेबी बॉय का नाम, शेयर किया इमोशनल मैसेज

यह है अर्जुन रामपाल के बेबी बॉय का नाम, शेयर किया इमोशनल मैसेज

Highlightsअर्जुन रामपाल हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं।अर्जुन की पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां हैं।

अर्जुन रामपाल रिसेंटली तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल ने बेटे के साथ एक फोटो भी शेयर की थी। जिसमें वो बेटे को प्यार से देखते हुए दिख रहे थे। अब अर्जुन ने अपने बेटे का नाम भी रख लिया है। 

अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें बेबी बॉय ने उनकी उंगली पकड़ रखी है। अर्जुन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी जिंदगी में इन्द्रधनुष जैसा रंग दिखने लगा है। इस बच्चे के आने से हम सभी बहुत खुश है। हमारी जिंदगी में जूनियर रामपाल का स्वागत है। आप लोगों की शुभकामनाओं और प्यार के लिए तहेदिल से शुक्रिया। बेबी आरिक रामपाल को हैलो कहिए।'

बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस में इस बात की उत्सुकता थी कि अर्जुन बच्चे का नाम क्या रखेंगे। फाइनली एक्टर ने बता दिया है कि जूनियर रामपाल का नाम आरिक है। जो बेहद खूबसूरत है। सोशल मीडिया पर सभी आरिक को ब्लेस्ड विश कर रहे हैं। 

रिसेंटली गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में गैब्रिएला और उनका बेबी बेहद क्यूट दिख रहे हैं। फोटो में गैब्रिएल ने लिखा था, 'थक गई हूं पर प्यार में हूं।'

सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यही नहीं कुछ दिनों पहले अर्जुन रामपाल ने भी न्यू बॉर्न बेबी के साथ फोटो शेयर की थी। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे थे। गैब्रेलिया साउथ अफ्रिका की सुपर मॉडल हैं। उन्होंने मिस इंडिया प्रीमियर लीग में साल 2009 में भाग लिया था।

एफएचएम की ओर से दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं में से एक की लिस्ट में भी जगह बनाई थी। उन्होंने मिस आईपीएल बॉलीवुड बनकर नाम कमाया। वो आईपीएल की टीम डेकेन चार्जेस को रिप्रेसेंट करती हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

बता दें कि अर्जुन की पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां हैं और अब अर्जुन अपने तीसरे बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने गैब्रिएला से शादी करने से पहले अपने पापा बनने की गुड न्यूज फैंस से शेयर की।
 

Web Title: arjun rampal reveals the name of his newborn baby

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे