अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के मां बनने पर मेहर जेसिका का आया रिएक्शन, जानिए कहा एक्टर की एक्स-वाइफ ने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 26, 2019 03:31 PM2019-04-26T15:31:06+5:302019-04-26T15:31:06+5:30

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अर्जुन अब तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। अर्जुन के पिता बनने की खबर पर ऐसा था पहली पत्नी मेहर का रिएक्शन।

Arjun Rampal announces girlfriend Gabriella Demetriades’ pre Read more at: https://mumbaimirror.indiatimes.com/entertainment/bollywood/arjun-rampal-announces-girlfriend-gabriella-demetriades-pregnancy/articleshow/69014769.cms?utm_source=contentofinterest | अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के मां बनने पर मेहर जेसिका का आया रिएक्शन, जानिए कहा एक्टर की एक्स-वाइफ ने

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के मां बनने पर मेहर जेसिका का आया रिएक्शन, जानिए कहा एक्टर की एक्स-वाइफ ने

Highlightsअर्जुन के पिता बनने की खबर पर ऐसा था पहली पत्नी मेहर का रिएक्शन। अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह पैरेंट्स बनने वाले हैं

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। अर्जन इसके साथ ही तीसरी बार पिता बनेंगे।

अर्जुन ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से पहली शादी की थी और दोनों की दो बेटियां माहिका (17) और मायरा (13) हैं। अर्जुन और मेहर भले ही अलग हो गए हों लेकिन अब अर्जुन के फिर से पिता बनने की खबर जहां हर तरह छाई हैं, उस पर एक्टर की पूर्व पत्नी मेहर का भी रिएक्शन सामने आया है। मुंबई मिरर के अनुसार मेहर को पिता बनने की खबर से कोई परेशानी नहीं है। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 

बता दें बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 

दोनों ने एक खास फोटो शेयर की जिसमें गैब्रिएला का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है, इस फोटो में अर्जुन और गैब्रिएला साथ बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में गैब्रिएला जमीन पर हाई स्लिट गाउन में बैठी हैं जिसमें बेबी बंप दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा कि खुश किस्मत हूं कि तुम साथ हो और मैं फिर से सब शुरू कर रहा हूं। इस बच्चे के लिए शुक्रिया। वहीं इसी फोटो को गैब्रिएला ने भी शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आप दोनों की आभारी हूं, तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती। 


दोनों के इस फोटो को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। खास बात ये है कि गैब्रिएला बिना शादी के मां बनने वाली हैं। दोनों काफी समय से लिवइन में रह रहे हैं। अर्जुन अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं। 

साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी

गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं और इसके अलावा फॉर हिम मैगजीन (FHM) द्वारा वो दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल रह चुकी हैं। इससे पहले अर्जुन ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और मॉडल जेसिका मेहर से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां माहिका और माइरा भी हैं। अब जेसिका मेहर और अर्जुन अलग हो चुके हैं। 

Web Title: Arjun Rampal announces girlfriend Gabriella Demetriades’ pre Read more at: https://mumbaimirror.indiatimes.com/entertainment/bollywood/arjun-rampal-announces-girlfriend-gabriella-demetriades-pregnancy/articleshow/69014769.cms?utm_source=contentofinterest

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे