'वैलेंटाइन डे' से एक दिन पहले अर्जुन पर यूं फिदा हुईं मलाइका, किया प्यार भरा कमेंट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 14, 2019 10:25 AM2019-02-14T10:25:20+5:302019-02-14T10:33:29+5:30

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिस पर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया है।

Arjun Kapoor yearns to leave the worrying for another day, Malaika Arora gives her nod | 'वैलेंटाइन डे' से एक दिन पहले अर्जुन पर यूं फिदा हुईं मलाइका, किया प्यार भरा कमेंट

'वैलेंटाइन डे' से एक दिन पहले अर्जुन पर यूं फिदा हुईं मलाइका, किया प्यार भरा कमेंट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे बीचे कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों अब अक्सर एक दूसरे के साथ भी नजर आ ही जाते हैं। दोनों भले खुलकर अपने प्यार को स्वीकार ना करते हों लेकिन अब इनका इश्क जग जाहिर है।

इस प्रूफ आए दिन ये एक दूसरे की फोटो पर कमेंट के जरिए ये दे देते हैं। बुधवार को अर्जुन ने लेटे हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसपर मलाइका खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं हैं।  अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह सोफे पर आराम करते नजर आ रहे हैं। 

अर्जुन कपूर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि आने वाले दिन की चिंता छोड़कर छुट्टी वाले दिन का मजा ले रहा हूं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो  पर खुद अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट करते हुए लिखा- ‘hmmmm’। इस कमेंट के बाद एक बार फिर इन दिनों ने खुलकर अपना प्यार का इजहार दुनिया के सामने कर दिया है।

पहले किया था मलाइका ने कमेंट

 अर्जन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो से साफ हो रहा है कि वग उस वक्त  करीब 2-3 साल रहे होंगे। इस फोटो में अर्जुन मासूमियत से बैठ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक घड़ी भी पहन रखी है। इस तस्वीर में वे बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'So finally here is my first look for Panipat (तो आखिरकार ये रहा पानीपत के लिए मेरा पहला लुक)। इस फोटो के नीचे कई बडे़ सेलिब्रिटी ने कमेंट किया। इस पर मलाइका ने जो कमेंट किया उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों के बीच कुछ बहुत जोरो-शोरों से चल रहा है।  मलाइका ने लिखा है कि टू क्यूट। उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर छा गया था।

Web Title: Arjun Kapoor yearns to leave the worrying for another day, Malaika Arora gives her nod

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे