महाराष्ट्र सरकार का सराहनीय कदम, अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत महाराष्ट्र में हुई टैक्स फ्री

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 9, 2020 04:25 PM2020-01-09T16:25:21+5:302020-01-09T16:25:21+5:30

पानीपत फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आशुतोष गोवरिकर ने एक खास ट्वीट हाल ही में किया है। आशुतोष ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ट्वीट करके फिल्म को टैक्स फ्री कर देने के लिए शुक्रिया कहा है।

arjun kapoor starrer panipat now tax free in maharashtra | महाराष्ट्र सरकार का सराहनीय कदम, अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत महाराष्ट्र में हुई टैक्स फ्री

महाराष्ट्र सरकार का सराहनीय कदम, अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत महाराष्ट्र में हुई टैक्स फ्री

Highlightsअर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर पानीपत पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैरिलीज होने के बाद फिल्म कमाई करने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है

अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर पानीपत पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद फिल्म कमाई करने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है। धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म धीरे धीरे कमाई कर रही है। फिल्म इतिहास के पन्नों पर आधारित है।आशुतोष गवारेकर की फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर बनाई गई है। मराठा वॉरियर सदाशिव राव का मुगलों से युद्ध दिखाया गया है।

ऐसे में  पानीपत फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आशुतोष गोवरिकर ने एक खास ट्वीट हाल ही में किया है। आशुतोष ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ट्वीट करके फिल्म को टैक्स फ्री कर देने के लिए शुक्रिया कहा है।

आशुतोष ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हार्दिक आभार। फिल्म पानीपत के माध्यम से मराठा महिला को पर्दे पर लाने के हमारे प्रयास में इसे टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री जी को शुक्रिया।

फिल्म की बात करें तो अर्जुन कपूर सदाशिव राव के किरदार में, कृति सेनन उनकी पत्नी पार्वती बाई और संजय दत्त विलेन अहमद शाह अबदाली के किरदार में नजर आए हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पानीपत अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

Web Title: arjun kapoor starrer panipat now tax free in maharashtra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे