देश की राजनीति पर अर्जुन कपूर का तीखा हमला, कहा-'सेल्फिस एजेंडे से नेता सत्ता में आज रहना चाहते हैं'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 18, 2019 08:25 AM2019-05-18T08:25:23+5:302019-05-18T08:39:17+5:30

अर्जुन कपूर ने कहा है कि आज सभी केवल वोट के लिए अपना प्रचार कर रहे है, उनको अपनी जिम्मेदारी समझ नहीं आ रही है।

Arjun Kapoor slams BJP Lok Sabha candidate Pragya Thakur for her 'Godse is patriot' remark | देश की राजनीति पर अर्जुन कपूर का तीखा हमला, कहा-'सेल्फिस एजेंडे से नेता सत्ता में आज रहना चाहते हैं'

देश की राजनीति पर अर्जुन कपूर का तीखा हमला, कहा-'सेल्फिस एजेंडे से नेता सत्ता में आज रहना चाहते हैं'

भोपाल से बीजेपी लोकसभा कैंडिडेट और मालेगांव टेरर ब्‍लास्‍ट केस की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयानों से राजनीति गरम है। हाल ही में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्‍यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताया था। इस पर एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस बयान पर प्रज्ञा की जमकर आलोचना की जा रही है।विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया के बाद हालांकि प्रज्ञा ने अपने बयान पर मांफी मांग ली है, लेकिन बॉलीवुड की तरफ से इस पर प्रतिक्रियाएं जारी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा है कि आज सभी केवल वोट के लिए अपना प्रचार कर रहे है, उनको अपनी जिम्मेदारी समझ नहीं आ रही है।

बस वो बातों को सनसनी करके जनता को अपनी तरफ खींच रहे हैं। अर्जुन ने कहा कि  कभी किसी नेता हेल्‍थ, एजुकेशन, इकॉनमी या क्‍लाइमेट चेंज पर बात करते नहीं सुना। नेता केवल पुराने मुद्दों पर ही बात करते रहते हैं।

एक्टर ने कहा कि अगर नेता ग्‍लोबल वार्मिंग और उसके किसानों पर प्रभाव को लेकर बात करने लगेंगे। सेल्फिस एजेंडे से नेता सत्ता में आज रहना चाहते हैं। यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि हमारे पास वे लोग हैं जिनके लिए हम वोट करते हैं और हमें इनके साथ रहना है। 

 अर्जुन राजकुमार गुप्‍ता की फिल्‍म 'इंडियाज मोस्‍ट वॉन्‍टेड' में नजर आएंगे। फिल्‍म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Web Title: Arjun Kapoor slams BJP Lok Sabha candidate Pragya Thakur for her 'Godse is patriot' remark

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे