मलाइका संग ब्रेकअप की बात कहनेवालों के लिए अर्जुन कपूर ने पोस्ट की सेल्फी, लिख दी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Published: January 13, 2022 01:53 PM2022-01-13T13:53:08+5:302022-01-13T14:56:47+5:30

बुधवार सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा रही कि अर्जुन कपूर और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। इस शॉकिंग खबर के बाद ही अर्जुन कपूर ने सेल्फी पोस्ट की और बताया कि ये सिर्फ अफवाह है।

arjun Kapoor share selfie for those who talked about the breakup rumours with malaika arora | मलाइका संग ब्रेकअप की बात कहनेवालों के लिए अर्जुन कपूर ने पोस्ट की सेल्फी, लिख दी ऐसी बात

मलाइका संग ब्रेकअप की बात कहनेवालों के लिए अर्जुन कपूर ने पोस्ट की सेल्फी, लिख दी ऐसी बात

Highlightsअर्जुन कपूर ने मलाइका संग ब्रेकअप को अफवाह करार दिया हैअर्जुन कपूर ने मलाइका संग सेल्फी पोस्ट करते हुए कहा कि अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है

मुंबईः अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की चल रही अफवाहों के बीच अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर से उन लोगों को जवाब दिया है जो मलाइका और उनके बीच ब्रेकअप की बात कह रहे हैं। अर्जुन कपूर ने ऐसी किसी भी अफवाह को खारिज किया है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ एक सेल्फी साझा की है। अर्जुन कपूर की ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। मिरर के सामने ली गई सेल्फी को पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। आप सभी को शुभकामनाएं औ प्यार। 

अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स रिएक्ट कर प्यार बरसा रहे हैं। ताहिरा कश्यप से लेकर अथिया शेट्टी, तारा सुतारिया जैसी सेलेब ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया। 

बुधवार सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा रही कि अर्जुन कपूर और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। इस शॉकिंग खबर के बाद ही अर्जुन कपूर ने सेल्फी पोस्ट की और बताया कि ये सिर्फ अफवाह है। अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों अक्सर साथ स्पॉट किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई साथ में तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। दोनों के प्यार को तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है। 

 

 

Web Title: arjun Kapoor share selfie for those who talked about the breakup rumours with malaika arora

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे