अगले महीने एक-दूजे के हो जाएंगे अर्जुन-मलाइका, हिंदू नहीं क्रिश्चन रीति रिवाज से होगी शादी?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 4, 2019 10:17 AM2019-03-04T10:17:02+5:302019-03-04T11:10:25+5:30

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब छिपाये नहीं छिपता, इस बीच पता चल गया है कि दोनों कब शादी कर रहे हैं

Arjun Kapoor, Malaika Arora Getting Married in Christian Wedding Ceremony Next Month | अगले महीने एक-दूजे के हो जाएंगे अर्जुन-मलाइका, हिंदू नहीं क्रिश्चन रीति रिवाज से होगी शादी?

अगले महीने एक-दूजे के हो जाएंगे अर्जुन-मलाइका, हिंदू नहीं क्रिश्चन रीति रिवाज से होगी शादी?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ऐसे तो बीते कई दिनों से अफेयर की खबरों के कारण चर्चा में हैं, लेकिन अब दोमों खुल्लम खुल्ला एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तर देखे जा रहे हैं। एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले ये कपल अक्सर नजर आ जाता है। भले दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशियली फैंस के सामने पेश ना किया हो लेकिन दोनों की शादी की बातें भी जोरों पर हैं।


इंडिया टुडे की खबर के अनुसार जहां तक है अर्जुन और मलाइका अगले महीने शादी कर सकते हैं। ये कपल अप्रैल अंत तक नहीं तो मई के शुरूआत में एक दूसरे का दामन थाम लेगा।  खास बात ये है कि दोनों हिन्दू नहीं बल्कि क्रिश्चन रीति रिवाज़ से शादी करेंगे और चर्च में वॉव लेंगे। मलाइका और अर्जुन ने अप्रैल में शादी करने का फैसला किया है, एक चर्च में शादी होगी, क्योंकि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली कैथोलिक हैं।

मलाइका ने स्वीकार किया था प्यार

इसी बीच करण जौहर कहते नजर आते हैं कि बेस्ट परफॉर्मेंस मेल, इस पर किरण खेर कहती हैं मुझे लगता है अर्जुन। वहीं, मलाइका अरोड़ा कहती हैं- मुझे अर्जुन कपूर पसंद हैं। चाहे इस तरह या उस तरह। मलाइका का ये जवाब सुनकर करण जौहर शरारत से भरा एक्सप्रेशन देते हैं और सभी लोग मुस्करा देते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है। 

करीना ने लगाई थी मुहर

करण के सवाल पर करीना ने कहा कि अजी, सिर्फ मलाइका अरोड़ा ही नहीं अर्जुन कपूर भी जब करण जौहर के शो में अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ मेहमान बन करन पहुंचे थे तब भी उन्होंने खुलकर इसका स्वीकार किया था कि ‘वो अब सिंगल नहीं है और जल्द ही शादी करेंगे।

जब करण जौहर, अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में प्रियंका और करीना से सवाल करते है तो देसी गर्ल दोनों के रिश्ते की पुष्टि करती है और उसके बाद बेबो इसका जवाब हां में देती है। इसके बाद जब करण जौहर इन दोनों से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में सवाल करते है तो कमरे में एक अजीब सी खामोशी छा जाती है। इसके बाद करण जौहर कहते है मल्ल और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सार्वजनिक करें, आपको क्या लगता है?


उसके बाद बेबो इसका जवाब हां में देती है। इसके बाद जब करण जौहर इनदिनों को अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में सवाल करते है तो कमरे में एक अजीब सी खामोशी छा जाती है। इसके बाद करण जौहर कहते है मल्ल और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सार्वजनिक करें, आपको क्या लगता है?

Web Title: Arjun Kapoor, Malaika Arora Getting Married in Christian Wedding Ceremony Next Month

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे