जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं अनुष्का शेट्टी, इस डायरेक्टर की बनेंगी दुल्हनियां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 5, 2020 11:14 AM2020-03-05T11:14:24+5:302020-03-05T11:14:24+5:30

पिछले काफी समय से प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के बीच अफेयर की चर्चा होती रही है

anushka shetty is getting married | जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं अनुष्का शेट्टी, इस डायरेक्टर की बनेंगी दुल्हनियां

अनुष्का शेट्टी (फाइल फोटो)

Highlightsसुपरहिट फिल्म बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के लाखों चाहने वाले हैंअनुष्का फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं।

सुपरहिट फिल्म बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के लाखों चाहने वाले हैं। अनुष्का एक के बाद एक नायाब फिल्मों में काम करती फैंस को नजर आती रहती हैं। अनुष्का फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का के अफेयर के चर्चे आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। खबर के अनुसार एक्ट्रेस जल्द शादी करने जा रही हैं।

अनुष्का और और प्रभास के अफेयर की चर्चाएं होती रही हैं। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को बस दोस्ती ही हमेशा कहा है। ऐसे में अब हैरान करने वाली बात सामने आई है। खबर आई है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली है।

खास बात ये है कि जिससे वह शादी करने वह हैं डायरेक्टर   प्रकाश कोवलामुडी(Prakash Kovalamudi)। खबर के मुताबिक अनुष्का शेट्टी मशहूर डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी संग शादी कर सकती हैं।

वहीं एक बात आपको बता दें कि प्रकाश पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने 2014 में राइटर कनिका ढिल्लन से शादी की थी। लेकिन इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। लेकिन अब प्रकाश कोवलामुडी और अनुष्का को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। अनुष्का और प्रकाश की मुलाकात फिल्म साइज जीरो के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं।

अब दोनों की शादी खबरें सामने आ रही हैं हालांकि ये सच है कि नहीं अभी इसका पता नहीं लग पाया है।हाल ही में आई कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या को प्रकाश ने ही डायरेक्ट किया था जबकि उसकी राइटर कनिका थी

पहले भी अनुष्का की शादी की आई खबर

खबर आई थी कि अनुष्का शेट्टी इन दिनों किसी भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। कहा गया कि इस क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस काफी सीरियस हैं और जल्द ही शादी भी कर लेंगी। हालांकि खास बात है कि इस क्रिकेटर के नाम का खुलासा नहीं हुआ।

दूसरी तरफ इस बात पर अनुष्का की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई । वे इन दिनों अपनी फिल्म निशब्दम के प्रमोशन में बिजी रहीं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ आर माधवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक साइलेंट थ्रिलर फिल्म हैष फिल्म में अनुष्का म्यूट आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं। हेमंत मधुकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेलुगु, अंग्रेजी, तमिल, हिंदी और मलयालम में बनीं है और 2 अप्रैल को रिलीज होगी।
 

Web Title: anushka shetty is getting married

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे