भावुक विराट कोहली का जब अनुष्का शर्मा ने चूम लिया हाथ, इंटरनेट पर रोमांटिक वीडियो ने लगा दी आग

By मेघना वर्मा | Published: September 13, 2019 10:00 AM2019-09-13T10:00:40+5:302019-09-13T10:00:40+5:30

फिलहाल अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं। वहीं आखिरी बार एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थी। हलांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं किया।

anushka sharma virat Kohli hand kissing viral video | भावुक विराट कोहली का जब अनुष्का शर्मा ने चूम लिया हाथ, इंटरनेट पर रोमांटिक वीडियो ने लगा दी आग

भावुक विराट कोहली का जब अनुष्का शर्मा ने चूम लिया हाथ, इंटरनेट पर रोमांटिक वीडियो ने लगा दी आग

Highlightsअनुष्का शर्मा ने हाल ही में बिकनी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसे लेकर भी खूब चर्चा हुई थी।विराट और अनुष्का के इस प्यार भरे रिश्ते को लोग काफी पसंद करते हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने आउटफिट को लेकर तो कभी अपने रोमांस को लेकर। ऐसा ही रोमांस हाल ही में देखने को मिला है। जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर हर जगह हो रहे हैं। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली किसी फिरोज शाह कोटलना स्टेडियम में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट कोहली का हाथ पकड़े दिख रही हैं। दरअसल इस मैदान का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया है। इसके साथ ही विराट कोहली के नाम पर भी इस स्टेडियम में एक स्टैंड का अनावरण किया जाएगा। इसी इवेंट में विराट और अनुष्का साथ दिखाई दे रहे थे।

वीडियो में देखने पर पता चल रहा है कि विराट कोहली इस इवेंट में भावुक हो गए थे। इसी बीच पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का हाथ चूम लिया। विराट ने भी उनका हाथ कसकर पकड़ लेते हैं। प्यार भरा दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में जहां अनुष्का विराट से हंसते हुए कुछ बोलती हुई दिख रही हैं और हंसने लगती है।  

विराट और अनुष्का के इस प्यार भरे रिश्ते को लोग काफी पसंद करते हैं। अक्सर ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने एक्ट से लोगों को कपल्स गोल देते रहते हैं। कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो अपलोड की थी। जिसकी खूब चर्चा हुई थी। इसमें दोनों सेलेब्स बीच पर दिखाई दे रहे थे। वहीं विराट कोहली अनुष्का की गोद में लेटे हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं। वहीं आखिरी बार एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थी। हलांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं किया।

Web Title: anushka sharma virat Kohli hand kissing viral video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे