स्विट्जरलैंड में विराट-अनुष्का से मिले वरुण धवन, देखें अब तक की बेस्ट फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 30, 2019 08:56 AM2019-12-30T08:56:00+5:302019-12-30T08:56:00+5:30

सोशल मीडिया पर छाई फोटो की बात करें तो अनुष्का व्हाइट कलर के विंटर आउटफिट में नजर आ रही हैं। जबकि विराट कोहली ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए हैं।

Anushka Sharma & Virat Kohli bump into Varun Dhawan & Natasha Dalal during their Swiss vacay | स्विट्जरलैंड में विराट-अनुष्का से मिले वरुण धवन, देखें अब तक की बेस्ट फोटो

स्विट्जरलैंड में विराट-अनुष्का से मिले वरुण धवन, देखें अब तक की बेस्ट फोटो

Highlightsबॉलीवुड स्टार्स न्यू ईयर की छुट्टियां एंजॉय करने के लिए इन दिनों अपनी पंसदीदा जगह गए हुए हैं। करीना करिश्मा और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ इन दिनों स्विट्जरलैंड में मजे कर रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार्स न्यू ईयर की छुट्टियां एंजॉय करने के लिए इन दिनों अपनी पंसदीदा जगह गए हुए हैं। करीना करिश्मा और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ इन दिनों स्विट्जरलैंड में मजे कर रहे हैं। वहीं इसी बाच इनके साथ की वरुण धवन की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।

हाल ही में वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ विदेश घूमने गए हैं। वरुण भी स्विट्जरलैंड ही गए हुए हैं। अब वरुण की एक और खास फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल अनुष्का शर्मा और क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी निजी वक्त गुजारने घूम रहे हैं।

ये दोनों भी स्विट्जरलैंड में ही हैं।  हाल ही में विराट अनुष्का की मुलाकात एक्टर वरुण धवन से हुए है। इस खास मुलाकात की फोटो अनुष्का और वरुण ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस क्यूट सी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'हैलो फ्रेंड्स' 


वहीं वरुण धवन ने भी इस फोटो को शेयर किया है। वरुण ने इस तस्वीर को रि-पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'पहाड़ो के दोस्त'।

अनुष्का के लुक की बात की जाए तो वह व्हाइट कलर के विंटर आउटफिट में नजर आ रही हैं। जबकि विराट कोहली ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए हैं। वहीं नताशा पिंक कलर की जैकैट और वरुण चैक्ड स्वेटर और जैकेट में नजर आ रहे हैं। 

Web Title: Anushka Sharma & Virat Kohli bump into Varun Dhawan & Natasha Dalal during their Swiss vacay

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे