जब भाई कारनेश की गोद में खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई बचपन की तस्वीर
By अमित कुमार | Published: May 26, 2020 08:48 PM2020-05-26T20:48:25+5:302020-05-26T20:49:22+5:30
अनुष्का शर्मा ने अपने भाई के साथ एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। शेयर होते ही यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में विराट-अनुष्का को एक साथ टाइम स्पेंड करने का भरपूर मौका मिला है। इस बीच दोनों ही स्टार्स फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह भाई कारनेश शर्मा की गोद में बैठकर खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का की इस तस्वीर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति विराट कोहली का बहुत ही फनी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में विराट अनुष्का के लिए डायनासोर बने हैं। सामने आए इस मजेदार वीडियो को अनुष्का ने स्पेशल अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें कोहली डायनासोर की तरह घर में चलते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने कोहली के इस नए अंदाज को काफी पसंद किया।
इन दिनों अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है जो आपको पूरी तरह से बांधकर रखती है। सीरीज की कहानी और किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।