अनुष्का शर्मा के ट्वीट का पीएम मोदी ने दिया जवाब, चंद्रयान 2 पर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

By मेघना वर्मा | Published: September 8, 2019 03:45 PM2019-09-08T15:45:40+5:302019-09-08T15:45:40+5:30

खबर थी कि अनुष्का शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर नए प्रोजेक्स्टस पर बतौर निर्माता काम करेंगी। आखिरा बार अनुष्का शर्मा शाहरुख खान की फिल्म जीरो में नजर आई थीं।

anushka sharma commented on chandrayaan 2 mission pm narendra modi reply this | अनुष्का शर्मा के ट्वीट का पीएम मोदी ने दिया जवाब, चंद्रयान 2 पर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

अनुष्का शर्मा के ट्वीट का पीएम मोदी ने दिया जवाब, चंद्रयान 2 पर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

Highlightsअनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं।आखिरी बार अनुष्का शर्मा फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं।

चंद्रयान 2 पर लगातार बॉलीवुड के रिएक्शन्स आ रहे हैं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार इसरो के वैज्ञानिकों की सरहना कर रहे हैं। बता दें चंद्रयान 2 को उस समय गहरा झटका लगा जब चांद पर लैंड करने से दो किलोमीटर पहले लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया। इस घटना से देशवासियों को दुख तो गहरा पहुंचा मगर सभी हमारे वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई में लगे हुए हैं। 

ऐसे में अनुष्का शर्मा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तब वायरल हो गया जब पीएम मोदी ने उनका रिप्लाई किया। दरअसल अपने एक ट्वीट में अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'ये बस आगे बढ़ने वाले कदम हैं पीछे हटने वाले नहीं, एक देश होने के नाते हमें अपने वैज्ञानिकों पर उनके दृढ़ निश्चय और उपलब्धियों पर गर्व है। आप सभी वास्तव में प्रेरणादायक हैं।' 

इसका जवाब पीएम मोदी ने अपने ही अंदाज में दिया। पीएम मोदी ने लिखा लिखा, 'बिल्कुल सही, हम सभी को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो ने हजारों दिमागों को साइंस लेने की प्रेरणा दी है और ये अपने आप में ही बहुत बड़ी जीत है।' पीएम नरेन्द्र मोदी के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस ट्वीट को कई यूजर्स ने री-शेयर भी किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से दूरी बना रखी है। खबर थी कि अनुष्का शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर नए प्रोजेक्स्टस पर बतौर निर्माता काम करेंगी। आखिरा बार अनुष्का शर्मा शाहरुख खान की फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी थीं। जीरो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। 

Web Title: anushka sharma commented on chandrayaan 2 mission pm narendra modi reply this

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे