विराट कोहली ने यूं प्यार भरे अंदाज में मनाया पत्नी अनुष्का शर्मा का बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर किया रोमांटिक वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 2, 2019 08:27 AM2019-05-02T08:27:31+5:302019-05-02T08:35:57+5:30

शर्मा ने 31वें जन्मदिन को विराट कोहली ने शोर से दूर कहीं सुकून भरी जगह पर रोमांटिक अंदाज में मनाया है। इसकी फोटो और वीडियो विराट ने शेयर की है।

anushka sharma birthday virat kohli romantic video viral | विराट कोहली ने यूं प्यार भरे अंदाज में मनाया पत्नी अनुष्का शर्मा का बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर किया रोमांटिक वीडियो

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा (ट्विटर)

Highlightsविराट ने अनुष्का का बर्थडे से शोर से दूर कहीं मनाया हैविराट ने इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं

अनुष्का शर्मा ने 1 मई को अपना 31वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस के बर्थडे को उनके पति भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्तान विराट कोहली ने और भी खास अंदाज में मनाया है। जिसका प्रूफ उन्होंने सोशल मीडिया पर दे दिया है।

विराट-अनुष्का का कपल फैंस के दिलों पर राज करता है। दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। ऐसे में 1 मई को अनुष्का शर्मा का बर्थडे के मौके पर पति विराट कोहली ने इस स्पेशल डे खास तरीके से मनाया है। विराट कोहली ने पत्नी के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। 

जिसमें आप देख सकते हैं कि  अनुष्का के बर्थडे पर दोनों एक नदी किनारे एक साथ सुकुन के पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड पर अंग्रेजी धुन का एक शानदार म्यूजिक चल रहा है। वीडियो में फैंस दोनों को दुनिया से बेखबर बेहद खुश देख सकते हैं। विराट ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो की फैंस जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के अलावा एक फोटो भी विराट के द्वारा शेयर की गई है, जो बेहद रोमांटिक और खूबसूरत है। इस फोटो में अनुष्का, विराट के कंधे पर सिर रखी हुई हैं। इसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।


विराट-अनुष्का लव लाइफ

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Web Title: anushka sharma birthday virat kohli romantic video viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे