बर्थडे गर्ल अनुष्का शर्मा ने बनाया खास प्लान, सबसे दूर कुछ इस अंदाज में पति विराट कें संग मनाएंगे स्पेशल दिन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 1, 2019 08:39 AM2019-05-01T08:39:24+5:302019-05-01T08:39:24+5:30

जन्मदिन मनाने के लिए खास से लेकर आम तक हर शख्स पहले से ही काफी कुछ तैयारियां करके रखता है।

anushka sharma birthday plan with virat kohli? | बर्थडे गर्ल अनुष्का शर्मा ने बनाया खास प्लान, सबसे दूर कुछ इस अंदाज में पति विराट कें संग मनाएंगे स्पेशल दिन

बर्थडे गर्ल अनुष्का शर्मा ने बनाया खास प्लान, सबसे दूर कुछ इस अंदाज में पति विराट कें संग मनाएंगे स्पेशल दिन

Highlightsअनुष्का अपने जन्मदिन के मौके पर पति विराट के साथ रहेंगीउन्होंने पति के साथ का खास प्लान बनाया है

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 31वां जन्मदिन है। जहां हर कोई अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाना पसंद करता है तो वहीं इस साल शांति अनुष्का ने  से इस खास दिन को मनाना पसंद चाहती हैं।

इस साल अनुष्का अपने जन्मदिन पर पूरे दिन लोगों की नजरों से दूर रहेंगी और पूरे 24 घंटे बिताएंगी सिर्फ और सिर्फ अपने पति विराट कोहली के साथ। आईपीएल में बिजी विराट का कोई भी मैच आज नहीं है तो ऐसे में वह पूरे टाइम अपनी पत्नी को देने वाले हैं। 

दोनों बेंगलुरू में खास दिन को मना सकते हैं। उनके लिए एक खास डिनर का इंतजाम किया किया गया है। इस खासमखास डिनर के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिशों के दौरान ये भी पता चला कि ऐसा विराट और अनुष्का के आने वाले दिनों के तयशुदा कार्यक्रमों को देखते हुए किया गया है। 

आईपीएल खत्म होने के साथ ही विराट को क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए खास प्रैक्टिस सेशन में जुटना है और अनुष्का भी मुंबई आकर अपने काम में जुटने वाली हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने तक इस दिन के बाद दोनों को कोई दूसरा दिन साथ बिताने को नहीं मिल रहा तो अनुष्का ने इसी दिन को स्पेशल बना दिया है।

लव लाइफ
2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Web Title: anushka sharma birthday plan with virat kohli?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे