जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर बताया कब होगा बच्चे का जन्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 27, 2020 11:24 AM2020-08-27T11:24:08+5:302020-08-27T11:31:22+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और बताया कि कब होगा उनके बच्चे का जन्म।

Anushka Sharma And Virat Kohli Are Expecting A Baby. Arriving On This Date | जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर बताया कब होगा बच्चे का जन्म

जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर बताया कब होगा बच्चे का जन्म

Highlightsमां बनने वाली हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्माअनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और बताया कि वो जनवरी में मां बनेंगी। अनुष्का की इस खुशखबरी देने के बाद हर कोई एक्ट्रेस को बधाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर विराट की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को बधाई दे रहे हैं। फोटो में अनुष्का बेबी बम्प के साथ दिखाई दे रही हैं।

अनुष्का ने विराट संग अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस पहने पति विराट कोहली के साथ दिख रही हैं। इस फोटो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा, 'और फिर, हम तीन हो गए।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म जनवरी 2021 में होगा। 

अनुष्का के अपने हर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की खुशखबरी अपने चाहने वालों की है। अनुष्का के ही सेम स्टाइल में एक्ट्रेस के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी पिता बनने की जानकारी भी से शेयर की है।

मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में दिसंबर में इटली के लेक कोमों में शादी की थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की खबर दी थी।
 

Read in English

Web Title: Anushka Sharma And Virat Kohli Are Expecting A Baby. Arriving On This Date

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे