पायल घोष मामले में अनुराग कश्यप की बढ़ी मुसीबतें, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 30, 2020 12:09 PM2020-09-30T12:09:00+5:302020-09-30T12:11:38+5:30

अनुराग पर रेप संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज है और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब मुंबई पुलिस ने 1 अक्टूबर को पेश होने का कहा है।

Anurag Kashyap's troubles increase in Payal Ghosh case, Mumbai Police sends summons | पायल घोष मामले में अनुराग कश्यप की बढ़ी मुसीबतें, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

पायल घोष मामले में अनुराग कश्यप की बढ़ी मुसीबतें, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

Highlights पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया हैपायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस तरह अनुराग कश्यप ने उनके साथ घटिया हरकत की थी। पायल घोष ने अनुराग पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। 

अनुराग पर रेप संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज है और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब मुंबई पुलिस ने 1 अक्टूबर को पेश होने का कहा है।

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि राज्यपाल जी ने हमें भरोसा दिलाया है कि इस लड़ाई में वो मेरे साथ हैं

वहीं अब मुंबई पुलिस ने अनुराग का समन भेजा है। मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को अभिनेत्री  पायल घोष के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कल (1 अक्टूबर) सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा।

पायल ने दी धमकी 

 खबरों की मानें  तो पायल घोष ने कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। पायल ने हाल ही में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस अवसर पर पायल के साथ उनके वकील नितिन सतपुते ने पुलिस से संपर्क किया था।

पायल ने अनुराग पर लगाए कई गंभीर आरोप

पायल ने कहा, 'अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई, इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।

कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं पायल घोष

पायल घोष एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दक्षिण और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। साथ ही कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है और अब मुंबई में रहती हैं।

 

Web Title: Anurag Kashyap's troubles increase in Payal Ghosh case, Mumbai Police sends summons

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे