नागरिकता बिल को लेकर सरकार पर भड़के अनुराग कश्यप, कहा- वोट देने का नतीजा...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 14, 2019 11:04 AM2019-12-14T11:04:11+5:302019-12-14T11:04:11+5:30
अनुराग ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर सवाल खड़े किए हैं।कोइमोइ की खबर के अनुसार अनुराग ने कहा है कि यह रुखने वाला नहीं है
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप से भला कौन रूबरू नहीं है। अनुराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिग रहते हैं। वह वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। कुछ समय पहले किन्हीं कारणों से अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था। अनुराग कई बार अपनी बात से मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
अनुराग ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर सवाल खड़े किए हैं।कोइमोइ की खबर के अनुसार अनुराग ने कहा है कि यह रुखने वाला नहीं है, इसके लिए ही तो हमने उनको वोट दिया था। हमें ये ही मिलना चाहिए था और ये ही मिलता रहेगा।
अनुराग ने आगे कहा है कि मैंने तो खुद को इन सबसे अलग कर लिया है अब मैं किसी भी बात का समर्थन नहीं करता हूं। यह एक इस तरह की प्रक्रिया है जिसमें या तो आप शामिल हो जाएं या फिर छोड़ दें।अब हमको ये समझना होगा कि ये किसी के भी साथ हो सकता है।
तभी हम एक समाज के रूप में विकसित हो सकते हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में हर किसी की अलग अलग राय सामने आ रही है। बहुत सारे संगठनों और राजनेताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक की आलोचना की है।
इतना ही नहीं कलाकारों, लेखकों, शिक्षकों और पूर्व न्यायाधीशों सहित करीब 700 हस्तियों ने सरकार को पत्र लिखकर इस विधेयक को वापस लेने की अपील की है।