शाहीनबाग के कदम पर चला मुंबई बाग: महिलाओं को समर्थन देने पहुंचे अनुराग कश्यप, कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 6, 2020 01:57 PM2020-02-06T13:57:21+5:302020-02-06T13:57:21+5:30

अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं

anurag kashyap shows solidarity with mumbai bagh protestor | शाहीनबाग के कदम पर चला मुंबई बाग: महिलाओं को समर्थन देने पहुंचे अनुराग कश्यप, कही ये बात

शाहीनबाग के कदम पर चला मुंबई बाग: महिलाओं को समर्थन देने पहुंचे अनुराग कश्यप, कही ये बात

Highlights नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैंबॉलीवुड के कई सितारे भी इसके सीएए और एनआरसी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड के कई सितारे भी इसके सीएए और एनआरसी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसमें जो सबसे ज्यादा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं वह हैं डायरेक्टर अनुराग कश्यप। अनुराग पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया से गायब थे लेकिन जामिया में पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना के बाद वे वापस सोशल मीडिया पर वापस लौट आए थे, जिसके बाद से ही वह मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। वे कुछ समय पहले मुंबई में हुए प्रोटेस्ट्स में भी शामिल हुए थे और उन्होंने एक बार फिर मुंबई के एक प्रोटेस्ट से अपनी बात रखी है।

दिल्ली के शाहीनबाग की तरह से ही मुंबईबाग में भी महिलाएं सीएए और एनसीआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। अनुराग इस प्रोटेस्ट में हाल ही में शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन में शामिल होने के बाद अनुराग ने हाल ही में डायरेक्टर ने ट्वीट किया है। 

अनुराग ने ट्वीट किया है और लिखा है कि आज मैं मुंबई बाग गया था। नावापाड़ा में शाहीनबाग की तरह ही बहुत सारी माएँ, बहनें, औरतें बैठी हैं अपने हक की संवैधानिक लड़ाई लड़ने। आइए उनके साथ खड़ा हो के उनका हौंसला बढ़ाएँ। उन्हें वहाँ से हटाने की बात हो रही है, चलिए उनका साथ दें। 

वहां अनुराग ने एक स्पीच भी दी थी। गौरबतल है कि अनुराग  अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से सीएए-एनआरसी का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं और वे सीएए कानून के खिलाफ मुंबई में प्रोटेस्ट में भी नजर आए थे।

Web Title: anurag kashyap shows solidarity with mumbai bagh protestor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे