देश के हालात को देखकर फिर से ट्विटर पर लौटे अनुराग कश्यप, लिखा- अब मैं और चुप...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 16, 2019 03:38 PM2019-12-16T15:38:07+5:302019-12-16T18:34:35+5:30

अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं।

anurag kashyap return on twitter after countrywide protests | देश के हालात को देखकर फिर से ट्विटर पर लौटे अनुराग कश्यप, लिखा- अब मैं और चुप...

देश के हालात को देखकर फिर से ट्विटर पर लौटे अनुराग कश्यप, लिखा- अब मैं और चुप...

Highlightsबॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। वह सामाजिक और राजनीति हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

अब देश के हालातों पर अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बात बहुत आगे तक निकल चुकी है। अब और चुप नहीं रह सकता।यह सरकार स्पष्ट रूप से फासीवादी है, लेकिन यह बात मुझमें और गुस्सा भर देती है कि जो लोग कुछ बदलाव ला सकते हैं वह पूरी तरह से खामोश हैं।


अनुराग के इस ट्वीट पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। वह ट्वीट के जरिए अपने तेवर सरकार को दिखाते साफतौर पर नजर आ रहे हैं। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

नागरिकता संशोधन अधिनयम को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिला यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस बिल के खिलाफ हैं।दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने  बसों में आग लगा दी । जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिस्सिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की और गिरफ्तार किया। 

Web Title: anurag kashyap return on twitter after countrywide protests

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे