पायल घोष ने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी नहीं होने पर उठाए सवाल, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 28, 2020 10:51 AM2020-09-28T10:51:35+5:302020-09-28T11:18:45+5:30

अनुराग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पायल नाराज हैं। अब पायल वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने की वजह पूछेंगी। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

anurag kashyap me too controversy payal ghosh | पायल घोष ने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी नहीं होने पर उठाए सवाल, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

अनुराग पर पायल की कार्यवाई (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस तरह अनुराग कश्यप ने उनके साथ घटिया हरकत की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस तरह अनुराग कश्यप ने उनके साथ घटिया हरकत की थी। पायल घोष ने अनुराग पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। 

अनुराग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पायल नाराज हैं। अब पायल वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने की वजह पूछेंगी। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

पायल के वकील नितिन सतपुते ने ट्वीट कर कहा कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? जब गरीब आदमी पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगता है तो पुलिस 'तुरंत कार्रवाई' करती है और बिना किसी जांच के उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और जांच बाद में शुरू होती है। गरीब और अमीर के लिए दो अलग कानून हैं क्या?

वहीं, खबरों की मानें  तो पायल घोष ने कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। पायल ने हाल ही में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस अवसर पर पायल के साथ उनके वकील नितिन सतपुते ने पुलिस से संपर्क किया था।

पायल ने अनुराग पर लगाए कई गंभीर आरोप

पायल ने कहा, 'अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई, इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।

कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं पायल घोष

पायल घोष एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दक्षिण और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। साथ ही कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है और अब मुंबई में रहती हैं।

Web Title: anurag kashyap me too controversy payal ghosh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे