डॉक्टर को दिखाने गए अनुराग कश्यप फोटोग्राफर्स पर भड़के, गुस्सा में कह डाली ये बातें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 7, 2019 01:31 PM2019-05-07T13:31:48+5:302019-05-07T13:31:48+5:30
अनुराग कश्यप को एक डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। वहां पर कैमरों को देखकर अनुराग भड़क गए और खूब खरी खोटी सुना दी हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स कहीं भी जाएं मीडिया के कैमरे उनको कैद कर ही लेते हैं। लेकिन कई बार स्टार्स इन कैमरों से परेशान भी हो जाते हैं और भड़क भी जाते हैं। ऐसा ही कुछ अनुराग कश्यप ने किया है। हाल ही में वह गुस्से में फोटग्राफर्स पर भड़क गए हैं।
हाल ही में अनुराग को एक डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। वहां पर कैमरों को देखकर अनुराग भड़क गए और खूब खरी खोटी सुना दी हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वीडियो में आप देखेंगे कि फोटॉग्राफर्स को देखकर अनुराग कहते हैं कि आप लोग डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर क्या कर रहे हो? आपके पास और कोई काम नहीं है क्या? उनके इस सवाल पर फोटोग्राफर कहते हैं यही हमारा काम है तो अनुराग ने कहा, 'क्या ये है आपका काम?
फिर क्या था अनुराग कश्यप भड़क जाते हैं और फोटोग्राफर से पूछते हैं कि क्या कभी खुद के बारे में सोचो कि क्या काम कर रहे हो? जिंदगी में कुछ बेहतर करने की सोचो। क्या खुद से सवाल नहीं पूछते कि क्या काम कर रहे हो?'
उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।आपको कोई हक नहीं बनता किसी के प्रफेशन पर कॉमेंट करने का। ये पूरी बॉलिवुड इंडस्ट्री हमारे काम पर गर्व करती है।