इस वजह से हुआ था अनुराग कश्यप और अभिषेक बच्चन का ब्रेक-अप, जानिए 'मनमर्जियां' के लिए कैसे हुआ 'निकाह'

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: September 12, 2018 09:11 PM2018-09-12T21:11:11+5:302018-09-12T21:11:11+5:30

अभिषेक बच्चन की फिल्म युवा (2004) की कहानी अनुराग कश्यप ने लिखी थी। फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था।

Anurag Kashyap and abhishek bachchan break up and patch up story | इस वजह से हुआ था अनुराग कश्यप और अभिषेक बच्चन का ब्रेक-अप, जानिए 'मनमर्जियां' के लिए कैसे हुआ 'निकाह'

इस वजह से हुआ था अनुराग कश्यप और अभिषेक बच्चन का ब्रेक-अप, जानिए 'मनमर्जियां' के लिए कैसे हुआ 'निकाह'

अभिषेक बच्चन करीब दो साल बाद बड़े पर्दे पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' से वापसी कर रहे हैं। कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिषेक बच्चन को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। मनमर्जियां में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल लीड रोल में है। लेकिन जब मनमर्जियां' की स्टारकास्ट की घोषणा हुई थी तब सबसे ज्यादा हैरान करने वाली ये बात थी कि अनुराग ने कैसे अभिषेक बच्चन को कास्ट किया!

दरअसल अनुराग और अभिषेक बच्चन के रिश्तो में कुछ साल पहले खटास आ गई थी। दोनों ने एक दशक से ज्यादा समय से एक-दूसरे से बात भी नहीं की। दोनों के रिश्ते साल 2004 में आई फिल्म युवा' की रिलीज के बाद खराब हो गए थे। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'युवा' की कहानी को अनुराग कश्यप ने लिखा था।

अनुराग कश्यप को युवा में अभिषेक बच्चन की परफॉरमेंस में बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। अनुराग ने अपने ब्लॉग में अभिषेक बच्चन के काम की खुलकर आलोचना की थी।

आलोचकों ने युवा में अभिषेक के काम की तारीफ की लेकिन अनुराग को लगता था कि इस रोल को और बेहतर तरीके से निभाया जा सकता था। अनुराग के तेजाबी लफ्जों ने अभिषेक के संग उनके रिश्ते को तल्ख कर दिया। नतीजा ये हुआ कि दोनों के बीच बातचीत बन्द हो गयी।

ऐसे सुलझा अभिषेक और अनुराग का मनमुटाव

अभिषेक बच्चन ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में कहा, "अनुराग कश्यप के साथ दोबारा काम करना और सुलह होना मेरे लिए मानों एक निकाह जैसा है।"

अभिषेक ने इसी इंटरव्यू में कहा, "हमारे बीच कई चीजों के लेकर कुछ मतभेद थे, लेकिन जब एक बार हम दोनों दिवाली के मौके पर साथ बैठे तो सारे मतभेद खत्म हो गए।"

कहा जाता है दोनों के बीच सुलह अभिषेक बच्चन के करीबी मित्र और डायरेक्टर गोल्डी बहल ने करवाई।

अभिषेक बच्चन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जूनियर बच्चन आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। हालाँकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई थी। 

मनमर्जियाँ 14 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर के टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है।

Web Title: Anurag Kashyap and abhishek bachchan break up and patch up story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे