Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर के साथ पुराना वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने कहा- दुख इतना गहरा है कि आंसू निकल ही नहीं रहे
By अमित कुमार | Published: April 30, 2020 02:12 PM2020-04-30T14:12:53+5:302020-04-30T14:12:53+5:30
पिछले साल न्यूयॉर्क में बनाया गया ऋषि कपूर के साथ का एक वीडियो शेयर कर अनुमप खेर ने उन्हें याद किया।
गुरुवार सुबह मुंबई में ऋषि कपूर के निधन की खबर मिलने के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर है। पिछले दो साल से ल्यूकेमिया यानि ब्लड कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को ऋषि कपूर को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
निधन की खबर मिलने के बाद से ही बॉलीवुड सेलिब्रेटी लगातार उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई फिल्मों में साथ काम करने वाले एक्टर और उनके बेहतरीन दोस्त अनुपम खेर ने अब एक पुराना वीडियो शेयर कर ऋषि को याद किया। अपनी पोस्ट के साथ अनुपम ने लिखा, 'ऋषि कपूर से ज्यादा जिंदादिल, बेबाक, जोर-जोर से ठहाके लगाने वाला, एक बच्चे जैसी जिज्ञासा रखने वाला मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। भगवान ने उनका सांचा बनाकर तोड़ दिया था। दुख इतना गहरा है, आंसू निकल ही नहीं रहे।
अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया वो पुराना जरूर है लेकिन उस समय भी ऋषि कैंसर से गुजर रहे थे। वीडियो में अनुपम कहते हैं, 'ये सिर्फ न्यूयॉर्क की गलियों में ही संभव हो सकता है। हम 51 ईस्ट स्ट्रीट, थर्ड एवेन्यू में येलो कैब के अंदर हैं और देखिए मेरे साथ कौन हैं।' इसके बाद कार की पिछली सीट पर बैठे ऋषि कपूर दिखाई देते हैं, जो कहते हैं, 'हैलो... हैलो... हैलो...'। उनके बाद नीतू कपूर दिखाई देती हैं, वे भी 'हैलो.. हैलो...' कहती हैं। अंत में अनुपम कहते हैं, 'देखा कुछ भी हो सकता है दोस्तों, फिर ना कहना। हो रहा है कि नहीं हो रहा।'
#RishiKapoor से ज़्यादा ज़िंदादिल, बेबाक़,ज़ोर ज़ोर से ठहाके लगाने वाला,एक बच्चे जैसी जिज्ञासा रखने वाला मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं देखा।भगवान ने उनका साँचा बनाकर तोड़ दिया था।दुख इतना गहरा है, आँसू निकल ही नहीं रहे।NY में उनके साथ आख़िरी वीडियो।आप हमेशा रहोगे।Hello!Hello!🙏 pic.twitter.com/OxfH7nvWbL
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 30, 2020
इसके अलावा सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने कहा कि अभिनेता के निधन से सिनेमा जगत में एक खालीपन आ गया है। उन्होंने लिखा, ‘‘ मुझे समझ नहीं आ रहा क्या कहूं? ऋषि जी के निधन की खबर सुन काफी दुखी हूं। उनका निधन फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरे लिए यह दर्द असहनीय है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’
After a delicious dinner at film maker & one of the best chefs @TheVikasKhanna’s house @chintskap, #NeetuKapoor & I decided to take a cab. At the end of the journey we fought like kids for who will pay taxi fare. Bangladeshi cab driver had no clue who were in his car. 🤣😂😍 pic.twitter.com/1MrtYKO4CL
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 21, 2019