दीपिका पादुकोण को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट , लिखा- याद रखना किस घर से आती है वो...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 9, 2020 11:42 AM2020-01-09T11:42:08+5:302020-01-09T11:42:08+5:30
दीपिका के सपोर्ट में कई सेलेब्स उतर आए हैं। सेलेब्स ने दीपिका का जेएनयू जाना एक साहसिक कदम बताया है।
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हिंसा होने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहुंची थीं। दीपिका का जेएनयू जाना चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग दीपिका के जेएनयू जाने पर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसके विरोध में उतरे हैं और फिल्म को त्यागने की बात कह रहे हैं।
ऐसे में दीपिका के सपोर्ट में कई सेलेब्स उतर आए हैं। सेलेब्स ने दीपिका का जेएनयू जाना एक साहसिक कदम बताया है। ऐसे में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी दीपिका सपोर्ट में उतर आए हैं। डायरेक्टर ट्वीट करके जहां दीपिका का समर्थन किया वहीं उनके पिता प्रकाश पादुकोण की काफी तारीफ भी की है।
अनुभन सिन्हा ने ट्वीट करते दीपिका और उनके पिता की ताऱीफ की है। डायरेक्टर ने लिखा है कि और याद रखना बात किस घर से आती है वो।
प्रकाश पादुकोण की बेटी है। हीरो है वो आदमी। सालों साल देश की नाक ऊँची की है।
और याद रखना बात किस घर से आती है वो।
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) January 8, 2020
प्रकाश पादुकोण की बेटी है। HERO है वो आदमी। सालों साल देश की नाक ऊँची की है।
इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण की छपाक को लेकर एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "वैसे छपाक एक बेहद सुलझी हुई निर्देशिका मेघना गुलजार की फिल्म है जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर के बारे में है, इसके पहले मेघना तलवार और राजी जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुकी हैं। दीपिका के बारे में जितना बोलूंगा उससे ज्यादा आप जानते हैं।
वैसे छपाक एक बेहद सुलझी हुई निर्देशिका मेघना गुलज़ार की फ़िल्म है जो एक Acid Attack Survivor के बारे में है। इसके पहले मेघना तलवार और राज़ी जैसी बेहतरीन फ़िल्में बना चुकी हैं। दीपिका के बारे में में जितना बोलूँगा उस से ज़्यादा आप जानते हैं। ज़रूर देखें फ़िल्म। https://t.co/tMAzn2z0aJ
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) January 8, 2020
छपाक में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए दीपिका बतौर प्रोड्यूसर पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। साथ ही विक्रांत मैसी के साथ भी उनकी ये पहली फिल्म है। मेघना गुलजार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।