बॉलीवुड में शादियों के सीजन में एक और एक्ट्रेस बन सकती है दुल्हन, सलमान खान के साथ शेयर कर चुकी है स्क्रीन
By वैशाली कुमारी | Published: November 29, 2021 09:52 PM2021-11-29T21:52:50+5:302021-11-29T21:54:32+5:30
रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा सालों से डेटिंग कर रहे बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा की दुल्हनिया बनने की तैयारियां कर रही हैं।
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है जहां कई एक्टर्स बारात लेकर अपनी दुल्हन लेने पहुंच रहे हैं। वही अभिनेत्रियां भी अपने दूल्हे का इंतजार करती हुई दिखाई पड़ रही है। ऐसे में खबर आ रही है कि बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाली हैं। यह एक्ट्रेस और कोई और नहीं बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा है। रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा सालों से डेटिंग कर रहे बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा की दुल्हनिया बनने की तैयारियां कर रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही इस रिपोर्ट के आधिकारिक पुष्टि हुई है। मगर उनके शादी की खबरें जोरों पर हैं। कैटरीना कैफ के बाद अगला नंबर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का ही होने वाला है। आइए आपको बताते हैं वह कौन हैं जब सोनाक्षी सिन्हा को अपनी दुल्हनियां बनाना चाहता है।
दरअसल बंटी सचदेवा सुपरस्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले साहब है। अगर बंटी सचदेव और सोनाक्षी सिन्हा की शादी हो जाती है तो अभिनेत्री सोनाक्षी सुपरस्टार सलमान खान की रिश्तेदार बन जाएंगी। सोनाक्षी और बंटी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं मगर उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा है। आपको बता दें कि बंटी सचदेव की ये पहली शादी नहीं है। उन्होंने साल 2009 में अंबिका चौहान से शादी की थी। महज 4 साल बाद इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया।