ये क्या! आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा' फिल्म पर अन्नू कपूर ने दिया अजीबोगरीब जवाब, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Published: August 7, 2022 08:54 AM2022-08-07T08:54:12+5:302022-08-07T08:57:40+5:30

लाल सिंह चड्डा फिल्म को रिलीज होने में बेहद कम दिन बाकी हैं। इसे लेकर काफी चर्चा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे बायकॉट करने की भी मुहिम चला रहे हैं। इन सबके बीच फिल्म को लेकर अन्नू कपूर का बयान सभी को हैरान कर रहा है।

Annu Kapoor shocking reaction on Amir Khan new film 'Laal Singh Chaddha', watch video | ये क्या! आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा' फिल्म पर अन्नू कपूर ने दिया अजीबोगरीब जवाब, देखें वीडियो

लाल सिंह चड्डा फिल्म पर अन्नू कपूर का अजीबोगरीब बयान

Highlightsआमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा' फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।इस फिल्म पर सवाल के जवाब में अन्नू कपूर ने कहा कि ये क्या है वे नहीं जानते हैं।अन्नू कपूर ने कहा, 'मैं फिल्में ही नहीं देखता हूं, ना आपकी ना पराई, बात खत्म..मुझे तो पता भी नहीं है कि कौन है ये?

मुंबई: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसे लेकर काफी चर्चा है। वहीं सोशल मीडिया पर इसे कुछ लोगों द्वारा बायकॉट कराए जाने का भी ट्रेंड चल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, इस पर सभी की नजरें हैं। वहीं, इन सबके बीच अन्नू कपूर का आमिर खान की फिल्म पर किया गया कमेंट चर्चा में आ गया है। इससे इस बात की भी अटकलें लग रही हैं कि क्या अन्नू कपूर और आमिर खान के बीच किसी तरह का मनमुटाव है।

आमिर खान की फिल्म पर अन्नू कपूर का कमेंट

दरअसल, हाल में अन्नू कपूर की फिल्म 'हम दो हमारे बारह' का पोस्टर रिलीज हुआ। इस दौरान पत्रकारों उनसे कई सवाल किए। एक पैपराजी ने इसी दौरान अन्नू कपूर से आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर सवाल पूछ दिया। इसके जवाब में अन्नू कपूर ने अजीबोगरीब जवाब देते हुए कहा, 'वो क्या है? मैं फिल्में नहीं देखता हूं, मुझे नहीं पता है।'

अन्नू कपूर ने आगे कहा, 'नहीं कमेंट वाली बात नहीं है। मैं फिल्में ही नहीं देखता हूं, ना आपकी ना पराई, बात खत्म... मुझे तो पता भी नहीं है कि कौन है ये? मुझे सचमुच नहीं पता है कि कौन है ये। तो मैं क्या बता पाऊंगा कि कौन है वो? मुझे कोई आइडिया नहीं है।' 

बता दें कि अन्नू कपूर का ऐसा जवाब इसलिए हैरान करने वाला है कि क्योंकि वे टीवी और फिल्मों की दुनिया के बेहद सफल कलाकार हैं। ऐसे में ये कहना कि लाल सिंह चड्डा के बारे में उन्होंने सुना नहीं है, हैरान करता है।

अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में लेखिका अरुंधति रॉय पर भारत को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘मैं आपके सामने जिस अरुंधति रॉय का नाम ले रहा हूं, उन्होंने कई बार देश को धोखा दिया है।’ 

Web Title: Annu Kapoor shocking reaction on Amir Khan new film 'Laal Singh Chaddha', watch video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे