10 साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे अनिल कपूर, खुद सोशल मीडिया पर किया खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 17, 2020 09:14 AM2020-10-17T09:14:43+5:302020-10-17T09:14:43+5:30
अनिल कपूर भले ही कितने फिट हों लेकिन वह पिछले 10 सालों से वे पैर से संबंधित अकिलिस टेंडन नामक समस्या से जूझ रहे थे। अब उन्होंने बिना सर्जरी के इस समस्या से छुटकारा पा लिया है।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अनिल बढ़ती उम्र में भी नए हीरोज को पीछे किए हुए हैं। एक्टर का स्टाइल और जिंदादिली फैंस को जमकर पसंद है। अनिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। एक्टर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का वीडियो आदि शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी एक बीमारी के बारे में बताया है।
अनिल कपूर भले ही कितने फिट हों लेकिन वह पिछले 10 सालों से वे पैर से संबंधित अकिलिस टेंडन नामक समस्या से जूझ रहे थे। अब उन्होंने बिना सर्जरी के इस समस्या से छुटकारा पा लिया है।
हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी बीमारा और उस डॉक्टर का भी जिक्र किया है जिसकी मदद से वह बिना सर्जरी के ठीक हो गए।
अनिल कपूर ने लिखा, 'मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे ये सलाह दी कि ये ऐसे ठीक नहीं होगा और मुझे सर्जरी करानी पड़ेगी। मगर डॉक्टर मुलर ने मेरा अच्छी तरह से उपचार किया और मुझे गाइड किया। उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी कराए मैं ठीक से चलने लगा, फिर दौड़ने लगा और अब स्किपिंग भी आराम से कर ले रहा हूं।'
अनिल कपूर के काम की बात करें तो वह जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायॉपिक में अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में काम करते हुए दिखाई देंगे। आखिरी बार अनिल का फैंस ने मलंग फिल्म में एक अहम रोल में देखा था।