ऋषि कपूर के निधन के बाद वापस सेट पर लौटेंगी नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर संग इस फिल्म में आएंगी नजर

By अमित कुमार | Published: August 19, 2020 07:31 AM2020-08-19T07:31:49+5:302020-08-19T07:31:49+5:30

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने शादी के बाद लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। नीतू कपूर की जोड़ी सबसे अधिक उनके पति ऋषि कपूर के साथ ही पसंद की जाती रही है।

Anil Kapoor and Neetu Kapoor to play parents to Varun Dhawan for upcoming romantic-dramedy | ऋषि कपूर के निधन के बाद वापस सेट पर लौटेंगी नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर संग इस फिल्म में आएंगी नजर

'गुड न्यूज' के डायरेक्टर राज मेहता कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsनीतू कपूर इससे पहले 2013 में रिलीज 'बेशरम' में नजर आई थीं, जिसमें उनके पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी थे। नीतू ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया। लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ वह एक बार फिर फिल्म 'लव आज कल' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद अब उनकी पत्नी नीतू सिंह कपूर ने फिल्म के सेट पर लौटने का फैसला किया है। खबर है कि उन्होंने वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। खबरों के मुताबिक, नीतू इस फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी और वरुण धवन की मां का रोल निभाएंगी। 

'गुड न्यूज' के डायरेक्टर राज मेहता इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग अक्तूबर-नवंबर में शुरू करने की तैयारी हो रही है। नीतू कपूर इससे पहले 2013 में रिलीज 'बेशरम' में नजर आई थीं, जिसमें उनके पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी थे। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी ऋषि कपूर से मुलाकात

नीतू ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया। फिल्मों में साथ काम करते-करते ऋषि कपूर नीतू सिंह को अपने दिल दे बैठे और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। नीतू और ऋषि कपूर की पहली मुलाताकात आर के स्टूडियो में हुई थी जहां फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन दोनों की ठीक से जान-पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी।

परिवार के लिए त्याग दिया अपना करियर

शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को छोड़ दिया था। हालांकि, नीतू उस समय की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक थी। इसके बावजूद उन्होंने परिवार को पहली प्राथमिकता दी। वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ वह एक बार फिर फिल्म 'लव आज कल' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की। 

Web Title: Anil Kapoor and Neetu Kapoor to play parents to Varun Dhawan for upcoming romantic-dramedy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे