म्यूजिक कंपोजर ने पूर्व CJI रंजन गोगोई पर दिया विवादित बयान, यूजर्स ने यूं लगाई क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 22, 2019 08:31 AM2019-11-22T08:31:13+5:302019-11-22T08:31:13+5:30

विशाल सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह इन दिनों इंडिन आइडल शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं।

Angry Netizens Give Vishal Dadlani Befitting Reply For Calling Ex CJI Gogoi 'disgraceful' | म्यूजिक कंपोजर ने पूर्व CJI रंजन गोगोई पर दिया विवादित बयान, यूजर्स ने यूं लगाई क्लास

म्यूजिक कंपोजर ने पूर्व CJI रंजन गोगोई पर दिया विवादित बयान, यूजर्स ने यूं लगाई क्लास

Highlightsम्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपने बेवाक बोल के लिए जाने जाते हैं। विशाल कभी भी किसी भी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटते हैं।

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपने बेवाक बोल के लिए जाने जाते हैं। विशाल कभी भी किसी भी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटते हैं। अक्सर उनके बयानों पर विवाद हो जाता है। हाल ही में पूर्व जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई ने अयोध्या पर अपना फैसला सुनाया था। रंजन गोगोई के इसी एतिहासिक फैसले पर बिना नाम लिए विशाल ने विवादित बयान दिया है।

विशाल के इस बयान के बाद यूजर्स ने भी उनकी क्लास लगा दी है। विशाल सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह इन दिनों इंडिन आइडल शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने बिना अयोध्या का नाम लिए विवादित ट्वीट किया है।

विशाल ने हाल ही में एक आर्टिकल शेयर किया है। इस आर्टिकल को शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट किया और रंजन गोगोई के खिलाफ लिखा कि अलविदा पूर्व सीजेआई गोगोई और मुझे उम्मीद है कि आप अपने घृणित और कायरतापूर्ण विरासत को पचा लेंगे। आपने जिसको अगस्त ऑफिस में छोड़ा।



रंजन गोगोई 17 नंबवर को रिटायर हो गए हैं। उसी दिन विशाल ददलानी ने ये ट्वीट किया था। अब विशाल का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। विशाल के इस ट्वीट पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं लोग उनको इंडियन आइडल के जज से हटाने की मांग भी कर रहे हैं।

लोगों ने ट्विटर पर #SackDadlaniFromIndianIdol चलाया हुआ है। कई लोग मांग कर रहे हैं कि जब तक विशाल, इंडियन आइडल से बाहर नहीं निकलते तब तक वो इस शो को नहीं देखेंगे।





विशाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सभी को एक सख्त हिदायत भी दी थी। विशाल ने लिखा था कि तावनी: मैं उन सभी के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा जो भी विशाल-शेखर के गानों को रीमिक्स करेंगे। साकी- साकी के बाद मैंने सुना है कि कुछ लोग दस बहाने, दीदार दे, सजनाजी वारी वारी, देसी गर्ल सहित कई और गानों को रीमिक्स करने वाले हैं। अपने गानें बनाओ..।

Web Title: Angry Netizens Give Vishal Dadlani Befitting Reply For Calling Ex CJI Gogoi 'disgraceful'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे