नेहा धूपिया ने अंगद बेदी को इस रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, ये था पति का रिप्लाई

By मेघना वर्मा | Published: February 6, 2019 12:45 PM2019-02-06T12:45:28+5:302019-02-06T12:45:28+5:30

हाल ही में नेहा धूपिया पर डिलीवरी के बाद उनके मोटापे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उठाया गया था। एक बॉलीवुड मैग्जीन ने नेहा के मोटापो को लेकर पूरा आर्टिक ही लिख डाला।

Angad Bedi birthday special: neha dhupia share photo with angad bedi and wish him in a special way | नेहा धूपिया ने अंगद बेदी को इस रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, ये था पति का रिप्लाई

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी को इस रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, ये था पति का रिप्लाई

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल अंगद बेदी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। डियर जिंदगी, टाइगर जिंदा है और पिंक जैसी मूवीज से लोगों का दिल जीतने वाले अंगद लोगों के दिलों पर राज करते हैं मगर उनके दिलों पर राज करती हैं मिस इंडिया नेहा धूपिया। उनके बर्थडे पर नेहा ने स्पेशल तरीके से पति अंगद को किया है विश।

फोटो शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अंगद बेदी के साथ बेहद ही रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में दोनों ही एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में अंगद और व्हाइट-ब्लैक आउटफिट में नेहा बेहद सुंदर लग रहे हैं। फोटो शेयर कर नेहा ने लिखा हैप्पी बर्थडे माई फॉरएवर लव....

अंगद ने दिया रिप्लाई

नेहा के इस रोमांटिक बर्थडे विश पर हाल ही में एक बेबी गर्ल के पिता बने अंगद ने फोटो पर रिप्लाई किया है। अंगद ने लिखा, ''मेरे साथ हमेशा रहने के लिए शुक्रिया, ये मेरा पहला साल है एज ए हसबैंड और फादर।'' अंगद का ये रिप्लाई बेहद ही दिल छू जाने वाला है। 

बॉडी शेमिंग पर उठाई आवाज 

हाल ही में नेहा धूपिया पर डिलीवरी के बाद उनके मोटापे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उठाया गया था। एक बॉलीवुड मैग्जीन ने नेहा के मोटापो को लेकर पूरा आर्टिक ही लिख डाला। इसपर नेहा ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। आर्टिकल का स्क्रीन शॉट लेकर उन्होंने कहा था कि उनके मोटापे और ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। बॉडी शेमिंग वाली चीज किसी के लिए भी रोकी जानी चाहिए। उनके इस एक्शन का साथ पति अंगद, करण जौहर और सोनम कपूर ने भी दिया था। 

Web Title: Angad Bedi birthday special: neha dhupia share photo with angad bedi and wish him in a special way

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे