लाइव न्यूज़ :

अनन्या पांडे के दिलों पर राज करता है बॉलीवुड का ये एक्टर, इस डायरेक्टर के साथ करना चाहती हैं काम

By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2019 17:12 IST

अनन्या ने कहा देवदास फिल्म देखकर वो खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाई थीं। वहीं अनन्या की फेवरेट फिल्मों में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्में हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देअनन्या पांडे जल्द ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।अनन्या पांडेय बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं।

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के ही दौरान एक इंटरव्यू में उनसे जब पूछा गया कि उनका क्रश कौन हैं तो चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने झट से वरुण धवन का नाम ले डाला। अनन्या स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। 

ELLE मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में अनन्या पांडे से जब पूछा गया कि आलिया भट्ट, करीना कपूर और वरुण धवन में से उनके कौन से फेवरेट हैं तो अनन्या ने कहा, 'आलिया भट्ट और करीना कपूर खान वो दोनों को बहुत पसंद करती हैं। रही बात वरुण की तो वो एनर्जी से भरे हुए हैं और बहुत क्यूट हैं। वरुण जानते हैं कि मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और ये मेरे लिए ऑकवर्ड है।'

पूरे इंटरव्यू में अनन्या ने सुहाना खान और शान्या कपूर के साथ अपने बचपन की यादें ताजा की। सिर्फ यही नहीं उन्होंने अपने फेवरेट म्यूजिक, फेवरेट फिल्म और फेवरेट डायरेक्टर्स की भी बात शेयर की। अनन्या ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग के समय की भी बातें बताई। 

संजय लीला भंसाली को बताया फिल्मों का जादूगर

अनन्या पांडे ने बताया कि वो करण जौहर के डायरेक्शन में एक बार काम करना चाहती हैं। जोया अख्तर को उन्होंने परफेक्ट बताया और संजय लीला भंसाली को फिल्म इंडस्ट्री का जादूगर। अनन्या ने कहा देवदास फिल्म देखकर वो खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाई थीं। वहीं अनन्या की फेवरेट फिल्मों में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्में हैं।  

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस