एमी जैक्सन ने दिया बेबी बॉय को जन्म, अगले साल रचाएंगी शादी-शेयर किया भावुक पोस्ट
By मेघना वर्मा | Published: September 23, 2019 04:40 PM2019-09-23T16:40:13+5:302019-09-23T16:40:13+5:30
Amy Jackson Blessed with Baby Boy: एमी ने बॉलीवुड में '2.0', 'सिंह इज ब्लिंग', 'आई', 'एक दीवाना था' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं।
एमी जैक्सन बीते कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी फोटो शूट के लिए जानी जा रही थीं। ऐमी ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। जिसके साथ अपनी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये फोटो एमी के पोस्ट प्रग्नेंसी की हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी।
एमी की शेयर की हुई फोटोज में उनके साथ उनकी न्यू बॉर्न बेटे और पति दिख रहे हैं। एमी ने फोटो शेयर करके लिखा, 'हमारी ऐंजल, इस दुनिया में स्वागत है Andreas'। एमी के इस पोस्ट पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई है।
कुछ महीनों पहले बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेन्सी का खुलासा किया था। वहीं एमी अपना बेबी बंप फ्लॉट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती थी। सोशल मीडिया पर उनकी बेबी बंप की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोंरी हैं। कभी बिकिनी में तो कभी जिम आउटफिट में एमी बेहद खूबसूरत दिखती थीं।
एमी ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वो साल 2020 में फियॉन्से जॉर्ज पानाईयोतु के साथ शादी करेंगी। एमी ने बॉलीवुड में 2.0, सिंह इज ब्लिंग, आई, एक दीवाना था जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं।
2020 में करेंगे शादी
खबर है कि ये खूबसूरत कपल अगले साल यानी 2020 में शादी करेगा। उनकी शादी ग्रीस में होगी। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार बहुत सारी जगहों को देखने के बाद कपल ने डिसाइड किया है कि वो ग्रीस में शादी करेगा। सिर्फ यही नहीं कपल अपने बिताये किसी स्पेशल डे पर ही शादी भी करेगा। दोनों ही एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं।